Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जापान में गोलीबारी करने वाला संदिग्ध गिरफ्तार, दो पुलिस अधिकारी सहित चार लोगों की मौत

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Fri, 26 May 2023 05:09 AM (IST)

    जापानी पुलिस ने गुरुवार को हुई गोलीबारी और छुरा घोंपकर दो पुलिसकर्मी सहित कुल चार लोगों को मौत के घाट उतारने वाले एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    जापान में गोलीबारी करने वाला संदिग्ध गिरफ्तार। फाइल फोटो।

    टोक्यो, एएफपी। जापानी पुलिस ने गुरुवार को हुई गोलीबारी और छुरा घोंपकर दो पुलिसकर्मी सहित कुल चार लोगों को मौत के घाट उतारने वाले एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमलावर बंदूक और चाकू से हमले करने के बाद कथित तौर पर एक इमारत में छिपा हुआ था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हमलावर संदिग्ध को हिरासत में लिया गया

    पुलिस ने बताया कि नागानों इलाके के नाकानों शहर के पास एक खेत की संपत्ति के बाहर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने रात भर में इस मामले में चौथी मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि एक बुजुर्ग महिला जो घटनास्थल पर घायल पाई गई और बाद में मृत घोषित कर दी गई। एक पुलिस प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि संदिग्ध को सुबह करीब साढ़े चार बजे हिरासत में लिया गया।

    जापान में कठोर कानून के बाद भी गोलीबारी

    इस हमले में मारे गए अधिकारियों की पहचान 46 वर्षीय योशिकी तमाई और 61 वर्षीय ताकुओ इकेची के रूप में हुई है। मालूम हो कि जापान में इस तरह से हत्या के सबसे कम मामले दर्ज हैं। यहां पर दुनिया के सबसे कठिन कानून है। हालांकि, इन सभी के बाद भी यह मामला अपने आप में ही एक गंभीर उदाहरण है।

    पूर्व पीएम की हुई थी गोली मारकर हत्या

    मालूम हो कि जापान में इस प्रकार का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पिछले साल जुलाई में देश में ही दिनदहाड़े पूर्व पीएम शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस दौरान आबे के हत्यारे ने तेत्सुया यामागामी ने कथित तौर पर यूनिफिकेशन चर्च के साथ अपने संबंधों को लेकर राजनेता को निशाना बनाया।