Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जापान की राजकुमारी ने प्यार के लिए ठुकराया शाही परिवार, ब्वॉयफ्रेंड संग रचाई शादी

    By Pooja SinghEdited By:
    Updated: Tue, 26 Oct 2021 04:12 PM (IST)

    जापान की राजकुमारी माको ने अपने प्यार के लिए शाही दर्जा खो दिया है। उन्होंने केई कोमुरो नाम के अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी कर ली है। माको सम्राट नारुहितो ...और पढ़ें

    Hero Image
    जापान की राजकुमारी ने प्यार के लिए ठुकराया शाही परिवार, ब्वॉयफ्रेंड संग रचाई शादी

    टोक्यो, एजेंसी। जापान की राजकुमारी माको ने अपने प्यार के लिए शाही दर्जा खो दिया है। उन्होंने केई कोमुरो नाम के अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी कर ली है। माको, सम्राट नारुहितो की भतीजी हैं। वह और कोमुरो टोक्यो की ‘इंटरनेशनल क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी’ में साथ पढ़ते थे। उन्होंने सितंबर 2017 में विवाह करने की घोषणा की थी। एक आम नागरिक से शादी करने के बाद उन्होंने अपना शाही दर्जा खोया है। हालांकि, राजकुमारी के विवाह के बाद उनका शाही दर्जा खत्म करने के मुद्दे पर जनता की अलग-अलग राय बन गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शादी के बाद नहीं होगा भोज और अन्य रस्में

    रिपोर्ट की मानें तो माको इस महीने की शुरुआत में तनाव से जूझ रही थीं, जिससे अब वह धीरे-धीरे उबर रही है। अपनी शादी के बारे में नकारात्मक खबरों, खासकर कोमुरो को निशाना बनाए जाने के कारण माको काफी तनाव में थीं। माना जा रहा है कि शादी के बाद किसी भोज का आयोजन नहीं होगा और न ही कोई अन्य रस्म के कार्यक्रम होंगे।

    बता दें कि कोमुरो की मां से जुड़ा एक वित्तीय विवाद सामने आने के चलते सितंबर 2017 में उनकी शादी को टाल दिया गया था। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या विवाद पूरी तरह से हल हो गया है या नहीं 30 साल के कोमुरो 2018 में कानून की पढ़ाई करने के लिए न्यूयार्क गए थे और पिछले महीने ही जापान लौटे हैं।

    गौरतलब है कि जापान के शाही नियमों के अनुसार, आम नागरिक से शादी करने के बाद माको अब अपना शाही दर्जा खो चुकी हैं। महल के अधिकारियों ने बताया कि माको ने 14 करोड़ येन (12.3 लाख डॉलर) लेने से भी मना कर दिया है। माना जा रहा है कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद शाही परिवार की वह पहली सदस्य हैं, जिन्होंने एक आम नागरिक से शादी करते समय उपहार के तौर पर धन नहीं लिया है।