विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पैर अभी तक कांप रहे हैं...', 26 हजार फीट तक नीचे आया जापान एअरलाइंस का विमान; यात्रियों ने सुनाई आपबीती

Published: Wed, 02 Jul 2025 11:04 AM (GMT+05:30)

Japan Airlines Flight Falls 26000 Feet जापान एअरलाइंस की शंघाई से टोक्यो जा रही फ्लाइट में अचानक गिरावट आई। विमान ...और पढ़ें

191 यात्रियों से भरा विमान दुर्घटना से बाल-बाल बचा। फोटो- जापान एअरलाइंस
191 यात्रियों से भरा विमान दुर्घटना से बाल-बाल बचा। फोटो- जापान एअरलाइंस

HighLights

  1. शंघाई से टोक्यो जा रही जापान एअरलाइंस की फ्लाइट बाल-बाल बची।
  2. 10 मिनट में फ्लाइट 26,000 फीट नीचे गिरा विमान।
  3. घटना के दौरान विमान में 191 यात्री थे सवार।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन के शंघाई से जापान के टोक्यो जा रही जापान एअरलाइंस की फ्लाइट अचानक नीचे गिरने लगी। महज 10 मिनट में फ्लाइट 26,000 फीट नीचे आ गई, जिससे विमान में बैठे यात्रियों की जान हलक में आ गई।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, जापान एअरलाइंस की फ्लाइट बोइंग 737 हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची। इस विमान में 191 पैसेंजर्स सवार थे। सोमवार को विमान ने कनसाई एअरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी घाना, ब्राजील समेत 5 देशों के दौरे पर रवाना, BRICS सम्मेलन में होंगे शामिल; जाने क्या रहेगा एजेंडा

प्लेन की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

घटना के दौरान विमान 36,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। हालांकि, अचानक विमान का संतुलन खोया और महज 10 मिनट में यह विमान 26,000 फीट नीचे आ गया। जमीन से 10,500 फीट की ऊंचाई पर पहुंचते ही पायलट ने किसी तरह विमान पर काबू पाया और फौरन इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करवाई।

लोगों में डर का माहौल

घटना के दौरान क्रू मेंबर्स ने यात्रियों को अपना ऑक्सीजन मास्क पहनने के कहा। हालांकि, सभी को लगा कि अब यह प्लेन क्रैश हो जाएगा। ऐसे में कई यात्रियों से डर और घबराहट में ऑक्सीजन मास्क निकालकर फेंक दिया। प्लेन को किसी तरह सुरक्षित एअरपोर्ट पर लैंड करवाया गया।

सोशल मीडिया पर खौफनाक अनुभव साझा करते हुए एक शख्स ने बताया,

मेरा शरीर बेशक यहां है, लेकिन मुझे अभी तक यकीन नहीं हो रहा है कि मैं जिंदा हूं। मेरे पैर कांप रहे हैं। जब आपने जिंदगी और मौत को इतनी करीब से देखा हो तो उसके आगे फिर सबकुछ फीका लगता है।

यात्रियों को मिला मुआवजा

इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। विमान को सुरक्षित ओसाका में लैंड करवाया गया। यात्रियों के लिए एक रात के ठहरने का इंतजाम किया गया और उन्हें टोक्यो जाने के लिए 15,000 येन (104 डॉलर) का मुआवजा दिया गया। जांच एजेंसियां इस हादसे की तफतीश में जुटी हैं।

2 बार क्रैश हुआ है बोइंग 737 प्लेन

बता दें कि इससे पहले भी बोइंग की फ्लाइट 737 दो बार क्रैश हो चुकी है। पिछले साल साउथ कोरिया के मुआन में लैंडिंग के दौरान 179 यात्रियों से भरा प्लेन क्रैश हो गया था। वहीं, 2022 में चीन में 132 यात्रियों वाला बोइंग 737 विमान क्रैश हुआ था।

यह भी पढ़ें- क्या कोरोना वैक्सीन की वजह से हो रही युवाओं की अचानक मौत? AIIMS-ICMR की रिपोर्ट में सामने आई वजह