Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Japan Snow Storm: जापान में भारी बर्फबारी से 17 लोगों की मौत, दर्जनों हुए घायल; ट्रेनें और फ्लाइट भी प्रभावित

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Tue, 27 Dec 2022 05:20 AM (IST)

    जापान में भारी बर्फबारी ने कई लोगों की जान ले ली है। आपदा प्रबंधन के अधिकारियों ने कहा कि जापान के बड़े क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के कारण 17 लोगों की मौत हो गई और 90 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

    Hero Image
    जापान में भारी बर्फबारी ने ली 17 लोगों की जान (फोटो एपी)

    टोक्यो, एजेंसी। जापान के बड़े हिस्से में भारी बर्फबारी से 17 लोगों की मौत हो गई और 90 से अधिक लोग घायल हो गए। इसके अलावा सैकड़ों घरों में बिजली भी गुल हो गई है। आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जापान में 17 लोगों की हुई मौत

    आपदा प्रबंधन अधिकारियों के अनुसार, जापान के कुछ क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई। इसके कारण जापान के उत्तरी क्षेत्रों में राजमार्गों पर सैकड़ों वाहन फंस गए। यहीं नहीं, बर्फबारी के कारण शनिवार तक 11 लोगों की मौत हो गई थी। फायर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी के अनुसार, क्रिसमस वीक में अधिक बर्फबारी से मरने वालों की संख्या सोमवार सुबह तक 17 हो गई है और घायलों की संख्या 93 हो गई है। बता दें कि इनमें से कई छतों से बर्फ हटाते समय गिर गए थे।

    अधिकारियों ने लोगों को दी चेतावनी

    वहीं, बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों को लेकर नगरपालिका ऑफिसों ने स्थानीय निवासियों से बर्फ हटाने की गतिविधि के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही उन्होंने लोगों को अकेले काम न करने का आग्रह किया है। आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि टोक्यो के उत्तर में लगभग 300 किलोमीटर यामागाटा प्रान्त के नागाई शहर में छत पर बर्फ के मोटे ढेर के नीचे दबने से 70 वर्षीय एक महिला की मौत हुई है।

    20 हजार घरों की बिजली हुई गायब

    बता दें कि पूर्वोत्तर जापान के कई हिस्सों में मौसम के औसत से तीन गुना अधिक बर्फबारी दर्ज की गई है। अर्थव्यवस्था और उद्योग मंत्रालय के अनुसार, क्रिसमस की सुबह लगभग 20,000 घरों की बिजली चली गई है। इसके अलावा बर्फबारी के चलते जापान के उत्तरी मुख्य द्वीप में एक विद्युत शक्ति संचरण टॉवर गिर गया। हालांकि उस दिन बाद में अधिकांश क्षेत्रों में बिजली बहाल कर दी गई थी।

    ट्रेनें और फ्लाइट भी हुई प्रभावित

    परिवहन मंत्रालय के अनुसार, उत्तरी जापान में दर्जनों ट्रेनों और उड़ानों को भी निलंबित कर दिया गया था। हालांकि, ज्यादातर सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं।

    Weather Forecast: बर्फीली हवाओं ने उत्तर भारत में बढ़ाई ठिठुरन, कुछ राज्यों में और लुढ़क सकता है पारा