Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जापान की जलसीमा में फिर घुसे चीन ने युद्धपोत, 50 घंटे तक रहे मौजूद

    By Manish PandeyEdited By:
    Updated: Sun, 27 Dec 2020 08:59 AM (IST)

    चीन के दो जहाजों ने शनिवार को विवादित शेंकाकू द्वीप के पास जापानी जलसीमा में अवैध रूप से प्रवेश किया। चीनी जहाज लगभग 50 घंटों तक विवादित क्षेत्र में रहे। जानकारी के मुताबिक बीते आठ वर्षों में जलसीमा में यह सबसे लंबे समय तक घुसपैठ है।

    Hero Image
    चीन के दो युद्धपोत अवैध रूप से विवादित शेंकाकू द्वीप के पास घुस गए।

    टोक्यो, एएनआइ। चीन अपनी विस्तारवादी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। शनिवार को उसकी नौसेना के दो युद्धपोतों ने जापान की जलसीमा में शेंकाकू द्वीप के नजदीक घुसपैठ की। बाद में जापानी तटरक्षकों ने चीनी युद्धपोतों की घुसपैठ पर आपत्ति जताते हुए उनसे तत्काल वापस जाने का अनुरोध किया, तब दोनों युद्धपोत वापस गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चीन शेंकाकू द्वीप पर अपना दावा जताता है। इससे पहले अक्टूबर में भी चीनी युद्धपोतों ने इलाके में घुसपैठ की थी। आपत्ति जताने के बावजूद वे करीब 50 घंटे तक वहां रहे थे। इसके बाद जापान के रक्षा मंत्री नोबुओ किशी ने अपने चीनी समकक्ष से घुसपैठ पर चिंता जताई थी और उसे रोकने का अनुरोध किया था। लेकिन शनिवार की घटना से स्पष्ट हो गया है कि चीन ने जापान के अनुरोध पर ध्यान नहीं दिया।

    इस साल, जापान ने अपनी समुद्री सीमा में चीनी जहाजों के उल्लंघन के 24 मामले दर्ज किए हैं। स्पूतनिक के मुताबिक चीन दक्षिण चीन सागर और पूर्वी चीन दोनों में समुद्री गतिविधियों को बढ़ा रहा है। पिछले कुछ महीनों में चीन-अमेरिकी तनाव बढ़ने के कारण क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य उपस्थिति पभी बढ़ी है।

    comedy show banner