बांग्लादेश में जेल से छूट रहे हत्यारे, उधर दुनिया में शांति का ढोल पीट रहे मोहम्मद यूनुस; भारत-पाकिस्तान पर भी दिया बयान
मोहम्मद यूनुस ने कहा कि एशिया और उसके बाहर शांति दूर होती जा रही है युद्ध और मानव निर्मित संघर्ष हजारों लोगों के जीवन और आजीविका को नष्ट कर रहे हैं। मोहम्मद यूनुस जापान की यात्रा पर हैं। टोक्यो में उन्होंने ये बात कही है। मोहम्मद यूनुस ने कहा कि हाल ही में हमारे दो पड़ोसियों ने एक छोटा लेकिन महंगा युद्ध लड़ा है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के दौरान जब हिंदुओं पर अत्याचार हो रही थी तो प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने चुप्पी साध रखी थी। अब अचानक उन्हें इस बात का अंदाजा हुआ है कि एशिया में अशांति फैल रही है।
बांग्लादेश में बन रहे गृह युद्ध के हालात के बीच मोहम्मद यूनुस (mohammad yunus) ने कहा कि एशिया और उसके बाहर शांति दूर होती जा रही है, युद्ध और मानव निर्मित संघर्ष हजारों लोगों के जीवन और आजीविका को नष्ट कर रहे हैं। मोहम्मद यूनुस जापान की यात्रा पर हैं। टोक्यो में उन्होंने ये बात कही है।
हजारों लोगों की हत्या करने वाले मौलाना को किया गया रिहा
हाल ही में बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी के आतंकी को रिहा कर दिया है। इस आतंकी का नाम अजहरुल इस्लाम है। इस मौलाना, 1971 में किए रेप, हत्या और अपहरण जैसे युद्ध अपराध की सजा काट रहा था।
उसे अवामी लीग सरकार में साल 2012 में गिरफ्तार किया गया था। उसने पाकिस्तान सेना के साथ मिलकर 1,256 लोगों की हत्या, 17 लोगों का अपहरण और करीब 13 महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया था। इस घटना से मोहम्मद युनूस सरकार की काफी आलोचना हो रही है।
भारत-पाक तनाव पर क्या बोले यूनुस?
जापान की राजधानी टोक्यो में उन्होंने कहा, "हम बहुत अनिश्चितता के दौर से गुजर रहे हैं। हम एक ऐसी दुनिया देख रहे हैं जहां शांति भंगुर है, तनाव बढ़ रहा है और सहयोग की हमेशा गारंटी नहीं होती है।"
यूनुस ने कहा कि युद्ध यूक्रेन, गाजा और दक्षिण तथा दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों में हजारों लोगों के जीवन और आजीविका को नष्ट कर रहे हैं। भारत और पाकिस्तान का नाम लिए बिना यूनुस ने कहा, "हाल ही में हमारे दो पड़ोसियों ने एक छोटा लेकिन महंगा युद्ध लड़ा है। अफसोस की बात है कि हम युद्ध लड़ने में अरबों खर्च कर रहे हैं, जिससे हमारे लाखों लोग भूख से मर रहे हैं या बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।"
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।