विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता के पक्षधर हैं UN महासचिव गुटेरस, G-20 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

By AgencyEdited By: Shashank Mishra
Published: Fri, 08 Sep 2023 12:15 AM (IST)

UN महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने UNSC में भारत की स्थाई सदस्यता का प्रबल समर्थन किया है। जकार्ता में आसियान-भारत शिखर ...और पढ़ें

भारत के नेतृत्व में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए उत्सुक हैं गुटेरस।
भारत के नेतृत्व में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए उत्सुक हैं गुटेरस।

जकार्ता, एएनआइ। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत को स्थायी सदस्य बनाए जाने के सशक्त पैरोकार हैं। जकार्ता में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में पहुंचे संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने गुरुवार को कहा, महासचिव गुटेरस सुरक्षा परिषद में सुधार के प्रबल समर्थक रहे हैं ताकि इसमें वर्तमान समय के मुताबिक उचित प्रतिनिधित्व हो।

जलवायु परिवर्तन के खतरे को लेकर UN प्रमुख ने चेताया

दुजारिक ने कहा कि गुटेरस भारत के नेतृत्व में होने वाले जी-20सम्मेलन में भाग लेने के लिए उत्सुक हैं। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने जलवायु परिवर्तन के खतरे को लेकर भी चेताया।

एपी के अनुसार संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने म्यांमार में संकट को समाप्त करने के लिए तत्काल एकीकृत रणनीति तलाशने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2022 के शिखर सम्मेलन में आसियान नेताओं से मुलाकात के बाद से म्यांमार में स्थिति और खराब हो गई है।

म्यांमार में लोकतांत्रिक शासन की वापसी का आह्वान

उन्होंने म्यांमार की सैन्य सरकार से सभी राजनीतिक कैदियों को तुरंत मुक्त करने और ''लोकतांत्रिक शासन की वापसी के लिए पहल करने का आह्वान किया। म्यांमार की सेना ने एक फरवरी, 2021 को तख्तापलट कर सत्ता अपने हाथ में ले ली थी।

आरोप है कि सेना ने विरोध करने वाले हजारों नागरिकों की हत्या कर दी और अहिंसक विरोध प्रदर्शन में शामिल हजारों अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अब देश के अधिकांश हिस्सों में सशस्त्र प्रतिरोध शुरू हो गया है।

ये भी पढ़ें: G20 Summit के दौरान दिल्ली के कौन से बाजार खुले रहेंगे, कौन से रहेंगे बंद; जानिए पूरी डिटेल