Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में लगातार दो बार आया भूकंप, 6.1 मापी गई तीव्रता

    By AgencyEdited By: Manish Negi
    Updated: Sun, 23 Apr 2023 07:35 AM (IST)

    Indonesia Earthquake इंडोनेशिया में भूकंप के लगातार दो झटके महसूस किए गए हैं। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.1 और 5.8 मापी गई है। इससे पहले बीते बुधवार को भी इंडोनेशिया में भूकंप आया था। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    Hero Image
    Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में लगातार दो बार आया भूकंप

    जकार्ता, एजेंसी। इंडोनेशिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (यूएमएससी) के मुताबिक, इंडोनेशिया में रविवार सुबह लगातार दो बार भूकंप के झटके लगे हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 और 5.8 मापी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केपुलुआन बाटू में लगे दो झटके

    यूएमएससी ने बताया कि रविवार तड़के केपुलुआन बाटू में दो बार भूकंप आया। रविवार को भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया। इसकी तीव्रता 6.1 रही। इसके कुछ ही घंटे बाद 5.8 तीव्रता वाला एक और भूकंप का झटका महसूस किया गया।

    ईएमएससी ने कहा कि पहला भूकंप 43 किमी की गहराई पर था जबकि, दूसरा 40 किमी की गहराई पर था। भूकंप के कारण अभी किसी तरह के जानमाल की हानि की खबर नहीं है।

    19 अप्रैल को भी आया था भूकंप

    बता दें कि बीते बुधवार को भी इंडोनेशिया में भूकंप का झटका लगा था। सबांग के 16 किमी पश्चिम दक्षिण पश्चिम में भूकंप आया था। रिक्टर स्‍केल पर इसकी तीव्रता 4.4 थी। यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप रात करीब 11 बजे आया था।