Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुहार्तो के छोटे बेटे ने इंडोनेशिया की राजनीति में रखा कदम

    By Tilak RajEdited By:
    Updated: Fri, 16 Mar 2018 05:38 PM (IST)

    सुहार्तो ने 32 साल तक मजबूती के साथ इंडोनेशिया पर शासन किया। वह इंडोनेशिया के सैनिक शासक और दूसरे राष्ट्रपति थे, जिनका कार्यकाल 1967 से 1998 तक रहा।

    सुहार्तो के छोटे बेटे ने इंडोनेशिया की राजनीति में रखा कदम

    जकार्ता, रायटर। इंडोनेशिया के पूर्व राष्‍ट्रपति सुहार्तो के छोटे बेटे हौतोमो उर्फ टॉमी ने इंडोनेशिया की राजनीति में कदम रखे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि हुतोमो अपने दिवंगत पिता की विरासत को भुनाने का काम कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुहार्तो ने 32 साल तक मजबूती के साथ इंडोनेशिया पर शासन किया। वह इंडोनेशिया के सैनिक शासक और दूसरे राष्ट्रपति थे, जिनका कार्यकाल 1967 से 1998 तक रहा। सुहार्तो सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल थे। एक अनुमान के अनुसार इनके शासनकाल में 5 लाख इंडोनेशियन नागरिक मारे गए। सुहार्तो के बारे में यह भी कहा जाता है कि उन्होंने देश को गरीबी के गर्त से निकाला। लेकिन 1998 में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। सुहार्तो पर भ्रष्‍टाचार और भाई-भतीजावाद के आरोप लगे, जिसके बाद लोकतंत्र समर्थकों ने उन्‍हें बर्खास्‍त कर दिया।

    बर्कराय पार्टी के महासचिव बदरुद्दीन अंदी पिचुनांग ने कहा कि 2019 के इंडोनेशिया के चुनाव में उनकी पार्टी मौजूदा सरकार के एक विकल्‍प के रूप में सामने आएगी। लोग स्थिरता और मजबूत आर्थिक विकास के लिए सुहार्तो के युग को याद करते हैं। लेकिन आज हर जगह हत्‍याओं और लूटपाट की वारदात आम हो गई हैं। उधर हौमोतो ने कहा कि हम देश को फिर से विकास की राह पर लेकर जाना चाहता हैं। जो समय गुजर गया है, वो अब अतीत हो गया है। बता दें कि बर्कराय ने 80 सीट जीतने का महत्‍वाकांक्षी लक्ष्‍य रखा है।