Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है प्लेजर मैरिज, मुस्लिम देश में क्यों बढ़ रहा इसका चलन? बस कुछ दिन की शादी; बदले में डॉलर की बौछार

    Updated: Fri, 11 Oct 2024 10:38 AM (IST)

    इंडोनेशिया में प्लेजर मैरिज का चलन तेजी से बढ़ रहा है। अब तो इसने एक व्यवस्थित उद्योग का रूप ले लिया है। प्लेजर मैरिज की वजह से इंडोनेशिया में अरब देशों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। यह शादी कुछ दिनों की खातिर होती है। पर्यटक के लौटते ही स्वत टूट जाती है। बदले में सैकड़ों डॉलर दुल्हन को मिलते हैं।

    Hero Image
    इंडोनेशिया में उद्योग का रूप ले रही प्लेजर मैरिज। (सांकेतिक फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित इंडोनेशिया एक मुस्लिम बहुल देश है। यहां की एक खास शादी इन दिनों चर्चा में है। दरअसल, यहां की लड़कियां पैसे के बदले में कुछ समय के लिए अस्थायी विवाह कर रही हैं। इस विवाह को प्लेजर मैरिज (pleasure marriage) के नाम से जाना जाता है। हालांकि सोशल मीडिया पर इस प्रथा की खूब आलोचना भी हो रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अरब के पर्यटक हो रहे आकर्षित

    इंडोनेशिया के पश्चिम में पुंकाक गांव बसा है। यहां अरबी व्यंजनों की बहुलता है। यही वजह है कि यहां पश्चिम एशिया व अरब देशों से बड़ी संख्या में हर साल पर्यटक आते हैं। यहां के कोटा बुंगा में स्थित एक रिसॉर्ट में पर्यटकों को एजेंसी के माध्यम से स्थानीय महिलाओं से मिलवाया जाता है। दोनों पक्षों के बीच सहमति होने के बाद अनौपचारिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाता है। यह शादी अस्थायी होती है। शादी से पहले दूल्हे को दुल्हन की कीमत चुकानी पड़ती है।

    यह भी पढ़ें: लाख कोशिशों के बाद भी Love Marriage के लिए नहीं मान रहे मां-बाप, तो इन 10 तरीकों से जल्द पीले होंगे हाथ

    कब टूटती है प्लेजर मैरिज?

    शादी के बाद पति-पत्नी एक साथ रहते हैं। पत्नी घर के सभी काम करती है। पति-पत्नी के बीच यौन संबंध भी बनते हैं। मगर जब उसका पति इंडोनेशिया छोड़कर जाता है तो यह शादी स्वत: ही टूट जाती है। बता दें कि इंडोनेशिया के कानून के तहत प्लेजर विवाह को कोई मान्यता नहीं मिली है। देश में विवाह कानूनों का उल्लंघन करने पर जेल और जुर्माने का प्रावधान है।

    प्लेजर मैरिज ने लिया उद्योग का रूप 

    साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक प्लेजर विवाह ने इंडोनेशिया के पुंकाक क्षेत्र में एक उद्योग का रूप ले चुका है। पहले परिवार के लोग या परिचित लड़कियों को पर्यटकों से मिलवाते थे। मगर अब यह उद्योग की भांति हो गया है। परिवार और परिचितों के जगह एजेंसियों ने ले लिया है। प्लेजर मैरिज कराने में अब इन एजेंसियों की भूमिका अहम है।

    एक महिला ने की 15 बार शादी

    एक स्थानीय महिला ने प्लेजर विवाह से जुड़ा अपना अनुभव साझा किया। इस महिला का नाम काहाया है। वे 17 साल की उम्र में पहली बार दुल्हन बनी। अभी तक 15 बार से अधिक प्लेजर मैरिज कर चुकी हैं। काहाया की पहली शादी सऊदी अरब के एक 50 साल के व्यक्ति के साथ हुई थी।

    आधी रकम ही मिली

    शादी के पांच दिन बाद उनका तलाक हो गया था। सऊदी व्यक्ति ने कुल 850 अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया था। हालांकि काहाया को आधी रकम ही मिली थी। काहाया के मुताबिक वह हर प्लेजर मैरिज से 300 से 500 अमेरिकी डॉलर कमा लेती हैं। इससे वह अपने किराये का भुगतान करती हैं। वहीं घर के बुजुर्गों की देखभाल करती हैं।

    यह भी पढ़ें: कौन हैं Vivian Dsena की Ex वाइफ जिन्होंने Bigg Boss 18 में जाने से किया इनकार? 3 साल में ही टूट गई थी शादी