Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंडोनेशिया के सुरक्षा मंत्री पर चाकू से जानलेवा हमला, दो सहायक भी हुए जख्‍मी

    By Tilak RajEdited By:
    Updated: Thu, 10 Oct 2019 05:53 PM (IST)

    आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) से प्रभावित एक शख्स ने गुरुवार को इंडोनेशिया के सुरक्षा मंत्री विरांतो पर चाकू से हमला कर दिया। पेट में किए गए दो वार से 72 वर्षीय विरांतो बुरी तरह घायल हो गए।

    Hero Image
    इंडोनेशिया के सुरक्षा मंत्री पर चाकू से जानलेवा हमला, दो सहायक भी हुए जख्‍मी

    जकार्ता, एएफपी। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) से प्रभावित एक शख्स ने गुरुवार को इंडोनेशिया के सुरक्षा मंत्री विरांतो पर चाकू से हमला कर दिया। पेट में किए गए दो वार से 72 वर्षीय विरांतो बुरी तरह घायल हो गए। जावा द्वीप के पंडेगलांग स्थित एक यूनिवर्सिटी के बाहर अचानक हुए इस हमले में स्थानीय पुलिस प्रमुख और सुरक्षा मंत्री के दो सहायक भी जख्मी हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुरक्षा मंत्री विरांतो की हुई सर्जरी

    हमले के तुरंत बाद सुरक्षा मंत्री को हेलीकॉप्टर से राजधानी जकार्ता के अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई। अभी उनकी हालत स्थिर है। अन्य घायलों को खतरे से बाहर बताया गया है। सुरक्षा कर्मियों ने हमलावर एस आलमशाह (31) और उसकी सहयोगी 21 साल की फित्री एंड्रियाना को मौके पर ही काबू कर लिया। इस हमले के बाद राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता देदी प्रासेत्यो ने बताया कि कोई अचानक आया और उन पर हमला कर दिया। ऐसे में सुरक्षा मंत्री के सहायकों को कुछ सोचने और समझने का मौका ही नहीं मिला। हालांकि, हालात पर तुरंत काबू पा लिया गया।

    हमलावर हुए गिरफ्तार, पूछताछ जारी

    इंडोनेशिया के राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। आलमशाह आइएस की आतंकी विचारधारा से प्रभावित बताया जा रहा है। चर्चित नेता विरांतो देश के सेना प्रमुख भी रह चुके हैं। इस साल मई में उनकी हत्या की साजिश नाकाम की गई थी।