Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • world
  • indonesia
LIVE BLOG

G20 Summit in Bali LIVE Updates: भारत में श्रीगणेश से होता है शुभ कार्य, यहां भी घर-घर में श्री गणेश विराजमान- मोदी

Bali G20 Summit News LIVE Updates पीएम मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए तीन दिवसीय इंडोनेशिया दौरे पर हैं। पीएम सोमवार रात यहां पहुंचे। दो दिवसीय शिखर सम्मेलन की शुरुआत आज यानी मंगलवार से हुई। पीएम ने यूक्रेन-रूस यूद्ध पर अपनी बात रखी। मोदी ने कहा कि हमें यूक्रेन में युद्धविराम और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का रास्ता खोजना होगा।

By Manish NegiTue, 15 Nov 2022 04:12 PM (IST)
News Article Hero Image

G20 Summit 2022 Live: पीएम नरेन्द्र मोदी 17वें जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया के बाली में हैं। बाली के अपूर्व केम्पिसंकी होटल में शिखर सम्मेलन हो रहा है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने पीएम का जोरदार स्वागत किया। पीएम ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। मोदी ने अपने संबोधन में रूस-यूक्रेन युद्ध पर खुलकर अपनी बात रखी। मोदी ने कहा कि कोरोना और रूस-यूक्रेन युद्ध ने विश्व में तबाही मचाई है। हमें युद्ध विराम का रास्ता खोजना होगा। पिछली सदी में विश्व युद्ध ने दुनिया में कहर बरपाया था, जिसके बाद उस समय के नेताओं ने शांति का रास्ता अपनाने का गंभीर प्रयास किया। अब हमारी बारी है।

15 Nov 20224:12:11 PM
बाइडन, विडोडो और मोदी की बातचीत

पीएम नरेन्द्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और इंडोनेशिये का राष्ट्रपति जोको विडोडो ने जी20 सम्मेलन के दौरान बातचीत की।

15 Nov 20223:51:52 PM
7-8 साल में बना 55 हजार किलोमीटर नेशनल हाईवे

पीएम ने आगे कहा कि पिछले 7-8 साल में भारत ने 55 हजार किलोमीटर नेशनल हाईवे बनाए हैं, जो पूरी धरती के लगभग 1.5 चक्कर लगाने के बराबर है। आज भारत आयुष्मान भारत योजना के तहत जितने लोगों को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा दे रहा है, वो पूरे यूरोपियन यूनियन की कुल आबादी से ज्यादा लोगों को मिलती है।

15 Nov 20223:50:35 PM
'स्मार्ट फोन डेटा में भारत नंबर-1'

मोदी ने कहा कि आज भारत स्मार्ट फोन डेटा के उपभोग में दुनिया में नंबर-1 है। आज भारत कितनी ही दवाइयों की सप्लाई में, अनेक वैक्सीन बनाने में दुनिया में नंबर-1 है। 2014 के पहले और 2014 के बाद के भारत में बहुत बड़ा फर्क है, ये बहुत बड़ा फर्क मोदी नहीं है। ये बहुत बड़ा फर्क है स्पीड और स्केल में।

15 Nov 20223:48:07 PM
दुनिया में कई कंपनियों के सीईओ भारतीय

मोदी ने कहा कि भारत का प्रतिभा, भारत की टेक्नोलॉजी, भारत का इनोवेशन, भारत का उद्योग इन सब ने दुनिया में अपनी एक पहचान बनाई है। आज दुनिया की बहुत सी बड़ी कंपनियां ऐसी हैं जिनके CEO भारत के हैं। आज दुनिया के 10 यूनिकॉर्न बनते हैं तो उनमें से एक भारत का होता है।

15 Nov 20223:42:42 PM
2014 के पहले और 2014 के बाद के भारत में फर्क

2014 के पहले और 2014 के बाद के भारत में बहुत बड़ा फर्क Speed और Scale का है। आज भारत अभूतपूर्व Speed से काम कर रहा है, अप्रत्याशित Scale पर काम कर रहा है।

15 Nov 20223:42:31 PM
भारत के टैलेंट की दुनिया में पहचान

पीएम मोदी ने कहा कि भारत के टैलेंट, टेक्नोलॉजी, भारत का इनोवेशन और इंडस्ट्री ने आज दुनिया में अपनी पहचान बनाई है।

15 Nov 20223:41:12 PM
भारत में श्रीगणेश से होता है शुभ कार्य- मोदी

पीएम ने कहा, भारत में अगर हिमालय है, तो बाली में अगुंग पर्वत है। भारत में अगर गंगा हैं, तो बाली में तीर्थ गंगा है। हम भी भारत में हर शुभ कार्य का श्रीगणेश करते हैं। यहां भी श्री गणेश घर-घर विराजमान हैं और सार्वजनिक स्थानों पर खुशी फैला रहे हैं।

15 Nov 20223:35:53 PM
इंडोनेशिया के लोगोें में अपनत्व की कमी नहीं है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, अपनत्व के विषय में भारत की तारीफ तो होती ही है, लेकिन इंडोनेशिया के लोगों में भी अपनत्व कम नहीं है। पिछली बार जब मैं जकार्ता आया था तब इंडोनेशिया के लोगों ने जो स्नेह और प्यार दिया, वह मैंने महसूस किया था।

15 Nov 20223:32:54 PM
बाली की ये भूमि महर्षि मार्कन्डेय और महर्षि अगस्त्य के तप से पवित्र है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा बहुत कुछ है, जो भारत और इंडोनेशिया ने अब तक संजो कर रखा है। उन्होंने कहा कि बाली की ये भूमि महर्षि मार्कन्डेय और महर्षि अगस्त्य के तप से पवित्र है।

15 Nov 20223:29:52 PM
भारत ने 2018 में इंडोनेशिया में शुरू किया आपरेशन समुद्र मैत्री- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया का साथ सिर्फ सुख का नहीं है। हम सुख-दुख में एक दूसरे के दुख को बांटने वाले हैं। उन्होंने याद दिलाया कि जब 2018 में इंडोनेशिया में बड़ा भूकंप आया था, उस समय भारत ने तुरंत आपरेशन समुद्र मैत्री शुरू किया था।

15 Nov 20223:25:43 PM
समंदर की लहरों ने भारत और इंडोनेशिया के संबंधों को जीवंत रखा

हम लोग अक्सर बातचीत में कहते हैं- Its a small world। भारत और इंडोनेशिया के संबंधों को देखें, तो ये बात बिल्कुल सटीक बैठती है। समंदर की विशाल लहरों ने भारत और इंडोनेशिया के संबंधों को लहरों की ही तरह, उमंग से भरा और जीवंत रखा है।

15 Nov 20223:21:33 PM
हजारों वर्षों के ट्रेड संबंधों का जश्न- मोदी

ये महोत्सव भारत और इंडोनेशिया के बीच हजारों वर्षों के ट्रेड संबंधों का जश्न है। कोविड के कारण कुछ रुकावट आई थी, परन्तु अब बाली जात्रा भव्यता के साथ लाखों लोगों की भागीदारी के साथ मनाया जा रहा है।

15 Nov 20223:20:05 PM
इंडोनेशिया ने परंपरा को जीवित रखा- Modi

मोदी ने कहा कि इंडोनेशिया ने परंपरा को जीवित रखा है। बाली में भारतीयों को अलग ही अनुभूती होती है। इंडोनेशिया की जमीन से भारत से आए लोगों को प्यार से स्वीकार किया। इंडोनेशिया के विकास में भारतीय योगदान दे रहे हैं।

15 Nov 20223:19:03 PM
भारत-इंडोनेशिया कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे- मोदी

पीएम ने भारतवंशियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत-इंडोनेशिया के संबंध लहरों की तरह उमंग से भरे हुए हैं। भारत का दर्शन, संस्कृति इंडोनेशिया की धरती तक पहुंची। भारत-इंडोनेशिया आज कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं।

15 Nov 20223:16:34 PM
कटक में चल रहा बाली यात्रा महोत्सव- मोदी

मोदी ने कहा कि आज जिस समय मैं आपसे बात कर रहा हूं इसी पल बाली से 1500 किलोमीटर दूर भारत के कटक शहर में महानदी के किनारे बाली यात्रा का महोत्सव चल रहा है।

15 Nov 20223:09:22 PM
पीएम मोदी का संबोधन शुरू

पीएम मोदी बाली में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि बाली आने के बाद एक अलग ही एहसास होता है।

15 Nov 20223:07:05 PM
PM Modi ने वाद्य यंत्र बजाया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाली में वाद्य यंत्र बजाया। वे यहां शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए हैं।

#WATCH इंडोनेशिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाली में वाद्य यंत्र बजाया।

(सोर्स-डीडी) pic.twitter.com/paB5C9ogrK

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 15, 2022
15 Nov 20223:05:10 PM
भारतीयों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी बाली में हैं। वह थोड़ी देर में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे।

Prime Minister Narendra Modi greets the gathering at the Indian community event in Bali, Indonesia. He will address the event shortly.

(Source: DD) pic.twitter.com/DdG30wCZCu

— ANI (@ANI) November 15, 2022
15 Nov 20221:02:48 PM
विकासशील देशों को सशक्त बनाया जाना चाहिए- विडोडो

जोको विडोडो ने कहा कि समाधान के हिस्से के रूप में विकासशील देशों को सशक्त बनाया जाना चाहिए। स्वास्थ्य क्षमता में अंतराल की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। विकासशील देशों को सशक्त भागीदारी की आवश्यकता है, उन्हें वैश्विक स्वास्थ्य आपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा होना चाहिए।

15 Nov 20221:01:04 PM
G 20 Summit: पीएम ने स्वास्थ्य पर सम्मेलन में लिया हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाली में स्वास्थ्य पर 17वें G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया।

इंडोनेशिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाली में स्वास्थ्य पर 17वें G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। pic.twitter.com/MH0SYWrtMn

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 15, 2022
15 Nov 202211:29:56 AM
Rishi Sunak से मिले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से भी मुलाकात की है। ये मुलाकात जी20 सम्मेलन के दौरान हुई है। पीएमओ के ट्विटर अकाउंट से दोनों नेताओं की एक तस्वीर ट्वीट की गई है।
/

15 Nov 202210:02:21 AM
प्राकृतिक खेती पर जोर- PM Modi

पीएम ने बताया कि भारत में स्थायी खाद्य सुरक्षा को आगे बढ़ाने के लिए हम प्राकृतिक खेती पर जोर दे रहे हैं। अन्य पारंपरिक खाद्यान्नों के साथ-साथ हम बाजरा को और अधिक लोकप्रिय बना रहे हैं। अक्षय ऊर्जा में भारत की प्रगति के बारे में भी बात की।

15 Nov 20229:56:32 AM
खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा पर हुई बात

पीएम ने कहा कि आज सुबह G20 शिखर सम्मेलन में खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा पर बात की। हमारे नागरिकों के लिए खाद्य सुरक्षा को आगे बढ़ाने के लिए भारत के प्रयासों पर प्रकाश डाला। साथ ही खाद्य और उर्वरकों के लिए पर्याप्त आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित करने की आवश्यकता के बारे में भी बताया।
/

15 Nov 20229:50:44 AM
'तरक्की और निवेश के लिए प्लान बनाएंगे'

जेड तरार ने कहा कि G20 का मकसद यही है कि हमें एक प्लान बनाना है कि हमें तरक्की और निवेश कैसे करना है और बड़े-बड़े जो वैश्विक मुद्दे हैं उसका हल कैसे ढूंढना है। उम्मीद यही है कि हम जलवायु परिवर्तन पर प्लान बनाएंगे और हमें आर्थिक विकास पर चर्चा करना है।

15 Nov 20229:49:32 AM
बाइडन और पीएम मोदी की खास दोस्ती

यूएस स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता जेड तरार ने कहा कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच खास दोस्ती है। हर देश अपनी रणनीति के अनुसार चलता है, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम रूस पर दबाव बना रहे हैं अपने दोस्तों पर नहीं।

15 Nov 20229:30:10 AM
नवीकरणीय ऊर्जा से पैदा होगी आधी बिजली

पीएम ने कहा कि 2030 तक हमारी आधी बिजली नवीकरणीय ऊर्जा से पैदा होगी। समावेशी ऊर्जा परिवर्तन के लिए विकासशील देशों को समयबद्ध और किफायती वित्त और प्रौद्योगिकी की समय पर आपूर्ति आवश्यक है।

#WATCH | US President Joe Biden walks over to PM Narendra Modi before the start of #G20Summit in Bali, Indonesia.

(Source: DD) pic.twitter.com/2ULTveCaqh

— ANI (@ANI) November 15, 2022
15 Nov 20229:25:09 AM
वैश्विक विकास के लिए भारत की ऊर्जा-सुरक्षा अहम

पीएम ने कहा कि वैश्विक विकास के लिए भारत की ऊर्जा-सुरक्षा अहम है, क्योंकि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। हमें ऊर्जा की आपूर्ति पर किसी भी प्रतिबंध को बढ़ावा नहीं देना चाहिए और ऊर्जा बाजार में स्थिरता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

15 Nov 20229:14:13 AM
'आज खाद की कमी कल का खाद्य संकट'

आज की खाद की कमी कल का खाद्य संकट है, जिसका समाधान दुनिया के पास नहीं होगा। हमें खाद और खाद्यान्न दोनों की आपूर्ति श्रृंखला को स्थिर और सुनिश्चित बनाए रखने के लिए आपसी समझौता करना चाहिए।

15 Nov 20229:12:49 AM
उत्साह के साथ मनाएं अतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष - PM Modi

मोदी ने कहा कि भारत में स्थायी खाद्य सुरक्षा के लिए हम प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं। बाजरा जैसे पौष्टिक और पारंपरिक खाद्यान्नों को फिर से लोकप्रिय बना रहे हैं। बाजरा वैश्विक कुपोषण और भूख को भी दूर कर सकता है। हम सभी को अगले वर्ष अतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष बड़े उत्साह के साथ मनाना चाहिए।

15 Nov 20229:06:28 AM
नई विश्व व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी- मोदी

कोविड के बाद के लिए एक नई विश्व व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी हमारे कंधों पर है। शांति, सद्भाव और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस और सामूहिक संकल्प दिखाने की आवश्यकता है। विश्वास है कि जब जी20 गौतम बुद्ध और महात्मा गांधी की पवित्र भूमि में मिलेंगे, तो हम दुनिया को शांति का एक मजबूत संदेश देने के लिए सहमत होंगे।

15 Nov 20229:01:39 AM
Ukraine War पर बोले पीएम... 'अब हमारी बारी'

मोदी ने कहा, मैंने हमेशा कहा है कि हमें यूक्रेन में युद्धविराम और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का रास्ता खोजना होगा। पिछली सदी में विश्व युद्ध ने दुनिया में कहर बरपाया था, जिसके बाद उस समय के नेताओं ने शांति का रास्ता अपनाने का गंभीर प्रयास किया। अब हमारी बारी है।

15 Nov 20228:55:02 AM
UN जैसी संस्था युद्ध को रोकने में विफल- मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि यूएन जैसी संस्था युद्ध को रोकने में विफल रही है। ऐसे में जी20 सम्मेलन से ही दुनिया को उम्मीद है।

15 Nov 20228:53:53 AM
यूक्रेन युद्ध पर बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना और रूस-यूक्रेन युद्ध ने विश्व में तबाही मचाई है। मोदी ने कहा कि युद्ध विराम का रास्ता खोजना होगा।

15 Nov 20228:30:38 AM
खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा पर सत्र में शामिल PM Modi

पीएम नरेन्द्र मोदी ने खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा पर आयोजित सत्र में भाग लिया। पीएम नरेन्द्र मोदी ने खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा पर आयोजित सत्र में भाग लिया। मोदी ने इस दौरान खाद्य, उर्वरक और ऊर्जा के लिए आपूर्ति की महत्वपूर्णता को रेखांकित किया।

PM Modi attends #G20Indonesia Working Session on food & energy security.

In his intervention, he underlined the criticality of resilient supply chains for food, fertilizers & energy, the need for affordable finance for a smooth energy transition for the Global South: MEA pic.twitter.com/GhHvGFxBZ8

— ANI (@ANI) November 15, 2022
15 Nov 20228:04:38 AM
Emmanuel Macron से भी हुई मुलाकात
blog images

पीएम नरेन्द्र मोदी की शिखर सम्मेलन के मंच पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ गर्मजोशी से मुलाकात हुई।

15 Nov 20228:00:43 AM
Joe Biden से मिले पीएम मोदी
blog images

पीएम मोदी ने शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की।

15 Nov 20227:55:12 AM
सभी मतभेदों को दूर करना होगा- इंडोनेशिया के राष्ट्रपति

जोको विडोडो ने आगे कहा कि G-20 की अध्यक्षता के रूप में, इंडोनेशिया ने गहन और व्यापक मतभेदों को पाटने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया, लेकिन सफलता तभी प्राप्त की जा सकती है जब हम सभी मतभेदों को दूर करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हों।

15 Nov 20227:49:33 AM
बैठक पर दुनिया की निगाहें- Joko Widodo

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कहा कि हमने विश्व व्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय कानून का परीक्षण होते हुए देखा है। आज दुनिया की निगाहें हमारी बैठक पर टिकी हैं। क्या हम सफल होंगे या असफलताओं की संख्या में हम एक और चीज जोड़ेंगे? मेरे विचार से, G-20 को सफल होना चाहिए।

15 Nov 20227:47:19 AM
G20 Summit: बाइडन और मैक्रों भी मौजूद
blog images

अपूर्व केम्पिसंकी होटल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अन्य नेता मौजूद हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us