विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Earthquake in Indonesia: भूकंप के तेज झटकों से हिला इंडोनेशिया, रिक्टर स्केल पर 6.2 रही तीव्रता

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Mon, 16 Jan 2023 05:51 AM (IST)

Earthquake in Indonesia इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से किसी भी जान माल ...और पढ़ें

Earthquake in Indonesia इंडोनेशिया में भूकंप के झटके
Earthquake in Indonesia इंडोनेशिया में भूकंप के झटके

बाली, एजेंसी। इंडोनेशिया में सोमवार सुबह जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के तेज झटकों के कारण लोग घरों से बाहर आ गए, हालांकि किसी भी जान माल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार इंडोनेशिया के तट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई है।

37 किलोमीटर की गहराई पर आया भूकंप

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने अपनी वेबसाइट पर एक अपडेट में कहा कि भूकंप इंडोनेशिया के सिंगकिल शहर से 40 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में आया है। भूकंप 37 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया था। अब तक, देश में किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। गौरतलब है कि इंडोनेशिया में 17,000 से अधिक द्वीप हैं।

सुनामी की चेतावनी नहीं

तेज झटकों के बाद भी इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी द्वारा सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। बता दें कि इंडोनेशिया 270 मिलियन से अधिक लोगों का एक विशाल द्वीपसमूह है जो 'रिंग ऑफ फायर' पर बसा है और ज्वालामुखियों और फॉल्ट लाइनों के कारण अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोटों से प्रभावित होता है।

 2021 में मारे गए थे सैंकड़ों लोग

बता दें कि वर्ष 2021 के नवंबर में 5.6 की तीव्रता वाले भूकंप से इंडोनेशिया में कम से कम 331 लोग मारे गए और पश्चिम जावा के सियानजुर शहर में लगभग 600 लोग घायल हो गए थे। सुलावेसी में 2018 में आए भूकंप और सूनामी के बाद का यह इंडोनेशिया में सबसे घातक भूकंप था, उस दौरान इसमें लगभग 4,340 लोग मारे गए थे। 2004 में एक अत्यंत शक्तिशाली हिंद महासागर भूकंप ने सुनामी की शुरुआत की थी, जिसने एक दर्जन देशों में 230,000 से अधिक लोगों की जान ले ली जिसमें इंडोनेशिया भी शामिल था।