Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    China Hunger: चीन के शिनजियांग में लाकडाउन से खाने की किल्लत, सोशल मीडिया पर शेयर हो रहीं बदहाली की तस्वीरें

    By Monika MinalEdited By:
    Updated: Wed, 14 Sep 2022 05:10 PM (IST)

    पिछले 40 दिनों से घरों में कैद लोग अपनी बालकनी से चिल्लाकर विरोध दर्ज करवाते नजर आए। शिनजियांग के गुलजा काउंटी में लाकडाउन लगने से उइगरों और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए भोजन की समस्या बढ़ गई है।

    Hero Image
    चीन के शिनजियांग में लाकडाउन से खाने की किल्लत

    बीजिंग एजेंसी। China Food Crisis :  चीन में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाया गया सख्त लाकडाउन लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। इसके चलते खासतौर पर शिनजियांग क्षेत्र में लोगों को खाने-पीने और अन्य जरूरी वस्तुओं की किल्लत हो गई है। यहां सोशल मीडिया पर प्रांत में बदहाली की तस्वीरें साझा की जा रहीं हैं जिसे लेकर एक चेतावनी दी गई है। इसमें कहा गया है कि नेगेटिव सूचनाओं को फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    40 दिनों से घर में क्वारंटीन लोगों का बुरा हाल, दर्ज करा रहे विरोध 

    पिछले 40 दिनों से घरों में कैद लोग अपनी बालकनी से चिल्लाकर विरोध दर्ज करवाते नजर आए। शिनजियांग के गुलजा काउंटी में लाकडाउन लगने से उइगरों और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए भोजन की समस्या बढ़ गई है। सैकड़ों लोग इंटरनेट मीडिया पर अपनी बदहाली की तस्वीरें साझा कर रहे हैं। फ्रीज और भूख से रोते बच्चों की तस्वीरें पोस्ट की जा रही हैं। इससे पहले दो करोड़ से अधिक की आबादी वाले शंघाई शहर में भी सख्त लाकडाउन लगाया गया था। लेकिन शिनजियांग जैसी तस्वीरें सामने नहीं आइ थीं। बता दें कि उइगर मुस्लिम बहुल शिनजियांग में चीनी सरकार की दमनकारी नीतियां पहले से लागू हैं। ऐसे में सख्त लाकडाउन से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

    सरकार की ओर से दिए गए निर्देश लीक, नेगेटिव जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई 

    इस बीच सरकारी आफिस से लीक निर्देशों में पता चला है कि यहां के वर्करों को नेगेटिव जानकारियों की जगह सकारात्मक ऊर्जा वाली सूचनाएं दें। एक निर्देश यहां की मीडिया को दी गई है जिसमें कहा गया है कि वे मुस्कुराते सीनियर्स और खेलते व खिलखिलाते बच्चों की तस्वीरें साझा करें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि जो अफवाह फैलाएंगे या गलत जानकारी वायरल करेंगे, उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।