Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Taiwan-China: समुद्र में चीन को चुनौती देने की तैयारी! नई पनडुब्बियां ताइवान की प्रतिरोधक क्षमता करेगा मजबूत, रक्षा विशेषज्ञों का दावा

    By Aditi ChoudharyEdited By:
    Updated: Fri, 19 Aug 2022 01:12 PM (IST)

    Taiwan-China ताइवान इस साल के सितंबर में पहला स्वदेशी पनडुब्बी लॉंच करने की तौयारी में है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि आधुनिक पनडुब्बियों का एक नया बेड़ा ताइपे को बीजिंग के खिलाफ जल क्षेत्र में मजबूत प्रतिरोध बनाने में सहायक हो सकता है।

    Hero Image
    नई पनडुब्बियां ताइवान को चीन के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाने में मददगार

    ताइपे, एजेंसी। Taiwan China अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद चीन-ताइवान (China-Taiwan Tension) के बीच तवान बढ़ गया है। चीन लगातार द्वीपीय देश ताइवान की सीमा पर जल और हवाई क्षेत्र में सैन्य अभ्यास कर रही है। इन सब के बीच रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि आधुनिक पनडुब्बियों का एक नया बेड़ा ताइपे को बीजिंग के खिलाफ जल क्षेत्र में मजबूत प्रतिरोध बनाने में सहायक हो सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार को प्रकाशित आरटीआई की रिपोर्ट में विशेषज्ञों ने कहा कि नए पनडुब्बियों से ताइवान को चीन को रोकने में मदद मिलेगी।

    स्वदेशी पनडुब्बी लॉंच करेगा ताइवान

    बता दें कि ताइवान का पहला स्वदेशी पनडुब्बी इस साल के सितंबर में लांच होने की संभावना है। प्राग स्थित थिंक टैंक एसोसिएशन फॉर इंटरनेशनल अफेयर्स में ताइवान की रक्षा क्षेत्र को लेकर काम करने वाले शोधकर्ता माइकल थिम ने कहा कि ताइवान का स्वदेशी रक्षा पनडुब्बी कार्यक्रम आवश्यक है। हालांकि, यह पनडुब्बियां अपने दम पर चीनी आक्रमण को नहीं रोकने में सक्षम नहीं है, लेकिन वे एक मजबूत निवारक बल का गठन करती हैं।

    पनडुब्बी प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराने में अमेरिका का सहयोग

    थिम ने यह भी कहा कि पनडुब्बी क्षमताओं के मामले में ताइवान अपनी विकास योजनाओं के लिए सालों से विदेशी विशेषज्ञों को नियुक्त करने में सक्षम रहा है। ताइवान को प्रमुख पनडुब्बी प्रौद्योगिकियों को उपलब्ध कराने में अमेरिका ने हमेशा सहयोग किया है। थिम ने कहा कि भविष्य में ताइवान जापान जैसे उत्कृष्ट पनडुब्बियों का निर्माण करने वाले देशों की सहायता लेगा।

    ताइवान की तुलना में चीन शक्तिशाली

    बता दें कि पनडुब्बियों के मामले में चीन ताइवान से कई गुान शक्तिशाली है। इस वक्त चीन के पास आधुनिक तकनीक से लेस 60 पनडुब्बियां है। वहीं, दूसरी तरफ ताइवान के पास मात्र 4 पनडुब्बियां हैं। इनमें हाई शी क्लास की दो पनडुब्बियां द्वितीय विश्व युद्ध के समय की है। दो अन्य 1980 के समय में नीदरलैंड निर्मित हाई चिएन-क्लास पनडुब्बियां है, जिन्हें दुश्मन के जहाजों को नुकसान पहुंचाने के लिए अपग्रेड किया गया है। मगर इसका प्रभाव बेहद कम है। 

    चीन का सैन्य अभ्यास जारी

    गौरतलब है कि अमेरिकी प्रतिनिधियों के ताइवान यात्रा के बाद चीन की सेना ने ताइवान के आसपास के जल और हवाई क्षेत्र में युद्धक अलर्ट गश्त और सैन्य अभ्यास किया। चीन ने मंगलवार को दक्षिण-पूर्वी गुआंगडोंग प्रांत के तट पर दक्षिण चीन सागर के पांच क्षेत्रों में सैन्य अभ्यास किया। 17-19 अगस्त को चल रहे अभ्यास में पीला सागर के कई क्षेत्र भी शामिल हैं।