Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'यूक्रेन युद्ध को एशिया-प्रशांत क्षेत्र तक बढ़ाना चाहता है पश्चिम', रूस के रक्षा मंत्री ने लगाया आरोप

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Mon, 30 Oct 2023 10:46 PM (IST)

    रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने पश्चिमी देश पर यूक्रेन युद्ध का विस्तार एशिया-प्रशांत क्षेत्र तक करने का आरोप लगाया है। चीन में सबसे बड़े रक्षा राजनयिक जियांगशान फोरम में सोमवार को सर्गेई ने आरोप लगाया कि नाटो देश क्षेत्र में सैन्य मौजूदगी और रक्षा अभ्यास के जरिये हथियारों की दौड़ को सह दे रहे हैं।

    Hero Image
    रूस के रक्षा मंत्री ने लगाया आरोप (Image: Reuters)

    रॉयटर्स, बीजिंग। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने आरोप लगाया कि पश्चिमी देश यूक्रेन युद्ध का विस्तार एशिया-प्रशांत क्षेत्र तक करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि नाटो इसको बढ़ावा दे रहा है। एशिया-प्रशांत क्षेत्र में संवाद की इच्छा जताना मात्र दिखावटी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चीन में सबसे बड़े रक्षा राजनयिक जियांगशान फोरम में सोमवार को सर्गेई ने आरोप लगाया कि नाटो देश क्षेत्र में सैन्य मौजूदगी और रक्षा अभ्यास के जरिये हथियारों की दौड़ को सह दे रहे हैं। उन्होंने अमेरिका पर मानवतावादी बहाने के रूप में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने क्वाड और एयूकेयूएस जैसे रक्षा गुटों के उदय को आसियान और परमाणु अप्रसार की भूमिका के प्रयास के रूप में रेखांकित किया।

    रक्षा मंत्री शोइगू बोले, पश्चिम से वार्ता को तैयार

    रूसी रक्षा मंत्री ने कहा कि हम यूक्रेन संकट के समाधान के लिए पश्चिम के साथ सह अस्तित्व पर वार्ता के लिए तैयार हैं, लेकिन उसे रूस की कूटनीतिक हार की रणनीति बंद करनी होगी। इस दौरान चीन के केंद्रीय रक्षा आयोग के वाइस चेयरमैन झांग यूक्जिया ने भी अमेरिका और इसके सहयोगी देशों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ देश चीन सरकार को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम रूस से आपसी समन्वय से सहयोग बढ़ाना चाहते हैं।

    'अमेरिका से भी रक्षा सहयोग बढ़ाने की जरूरत'

    इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका से भी रक्षा सहयोग बढ़ाने की जरूरत बताई। यूक्रेन में रूस के नए कमांडर बने मिखाइल तेपनलस्की रूसी हवाई बल के कमांडर कर्नल जनरल मिखाइल तेपनलस्की को यूक्रेन में रूसी डीनिप्रो सैन्य समूह का नया कमांडर बनाया गया है। ताज न्यूज एजेंसी के अनुसार, तेपलस्की को कर्नल जनरल ओलेग मकारेविक के स्थान पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    रूसी हमले में दक्षिण यूक्रेन में महिला की मौत, पांच घायल

    यूक्रेन ने कहा है कि दक्षिणी यूक्रेन के खेरसान व ओडेसा में सोमवार को रूसी गोलाबारी व मिसाइल हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच नागरिक घायल हैं। हमले में ओडेसा शिपयार्ड में प्रशासनिक इमारत और उपकरणों को नष्ट कर दिया। ओडेसा के गवर्नर ओलेख किपर ने कहा कि हमले के बाद आग लग गई।

    यह भी पढ़े: China: चीन अंतरिक्ष में भेजेगा नई दूरबीन, टेलीस्कोप शुनटियान स्पेस का सर्वे और मैपिंग करने में है सक्षम

    यह भी पढ़े; Israel Hamas War: सदियों से चल रहा गाजा के लिए युद्ध, खूनी है इसका इतिहास; टाइमलाइन में समझें क्यों है ऐसी स्थिति

    comedy show banner