Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या युद्धाभ्यास के जरिए, ताइवान को हड़पने की कोशिश में है चीन? जापान ने दिया बड़ा बयान

    चीन का युद्धाभास जारी है इस बीच जापान की तरफ से बयान सामने आया है। जापान के संयुक्त कर्मचारियों ने मियाको द्वीप के दक्षिण में शेडोंग और कई अन्य चीनी नौसैनिक जहाजों को देखे जाने की पुष्टी की है।

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News NetworkUpdated: Mon, 10 Apr 2023 03:01 PM (IST)
    Hero Image
    चीन अपने युद्धाभास के माध्यम से ताइवान को लगातार डरा रहा है।

    China-Taiwan: चीन अपने युद्धाभास के जरिए लगातार ताइवान को डराने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच अब जापान ने कहा कि उसके विमानों ने भी चीन के कुछ लड़ाकू विमानों को लेकर जवाबी कार्रवाई की है। जापान की तरफ से इसे लेकर चिंता भी जाहिर की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जापान ने अपने बयान में कहा कि दक्षिणी जापान और ताइवान के पास तैनात चीन के विमान एक एयरक्राफ्ट कैरियर से उतरे और फिर इसके बाद इन विमानों ने उड़ान भरी। इसके साथ ही शुक्रवार को मियाको द्वीप के दक्षिण में शेडोंग और कई अन्य चीनी नौसैनिक जहाजों को भी देखा गया था।

    जापान के संयुक्त कर्मचारियों ने कहा कि शुक्रवार को कुजनेत्सोव- Class के शेडोंग, जियांगकाई द्वितीय-श्रेणी के फ्रिगेट, लुयांग-III Class मिसाइल डिस्ट्रॉयर, फूयू-Class तेज लड़ाकू समर्थन जहाज को देखा गया है। बयान में कहा गया है कि जहाजों को जापान के सुदूर दक्षिण में मियाको द्वीप के दक्षिण में 230 और 430 किलोमीटर (140 और 270 मील) के बीच देखा गया था। साथ ही चीनी नौसेना के कुजनेत्सोव-श्रेणी के विमानवाहक पोत शेडोंग पर लगभग 120 लैंडिंग हुईं, जिनमें 80 बार लड़ाकू विमानों और 40 बार हेलीकॉप्टरों की पुष्टी की गई है।

    इससे पहले न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की तरफ से बताया गया था कि चीन की नौसेना के एक जहाज ने डेक से एक राउंड फायर किया था। चीन की ओर ये फायरिंग ताइवान के सबसे करीबी पिंग्टन द्वीप के पास हुई थी। वहीं ताइवान की ओर से शनिवार को कहा गया था कि चीन के करीब 45 युद्ध ने या तो ताइवान स्ट्रेट लाइन को पार किया या फिर इन विमानों ने दक्षिण पश्चिम हिस्से के ऊपर से उड़ान भरी थी।