Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    China Fire: चीन के जियांग्शी प्रांत में भीषण आग लगने से 25 की मौत, कई अन्य घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    By Agency Edited By: Anurag Gupta
    Updated: Wed, 24 Jan 2024 06:09 PM (IST)

    चीन के दक्षिणी जियांग्शी प्रांत में बुधवार को कुछ दुकानों में भीषण आग लगने की वजह से 25 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले शनिवार को चीन के दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से 21 लोगों की मौत हुई थी।

    Hero Image
    जियांग्शी प्रांत में लगी भीषण आग (फाइल फोटोः

    रायटर/एपी, बीजिंग। चीन के दक्षिणी जियांग्शी प्रांत में बुधवार को कुछ दुकानों में भीषण आग लगने की वजह से 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, सरकार ने यह नहीं बताया कि कितने लोग घायल हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्थानीय अधिकारियों ने क्या कुछ कहा?

    जियांग्शी प्रांत के युशुई जिले के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को तीन बजकर 24 मिनट पर एक शॉपिंग एरिया के बेसमेंट में आग लग गई। जिसके तत्काल बाद घटनास्थल पर बचावकर्मियों, अग्निशामक, पुलिस और स्थानीय अधिकारियों को तैनात किया गया है।

    स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, आग किस वजह से लगी? इसका पता लगाया जा रहा है। हालांकि, सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

    यह भी पढ़ें: भूस्खलन के बाद अब चीन में भूकंप से तबाही, 8 बजे तक 40 झटके किए गए महसूस; कई घर ढहे

    इससे पहले शनिवार को चीन के दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से 21 लोगों की मौत हुई थी। पहली घटना हेनान प्रांत के यानशानपु गांव की तो दूसरी घटना जियांग्शी प्रांत में घटित हुई।

    यह भी पढ़ें: चीन में आग लगने से भीषण हादसा, 13 छात्रों सहित करीब 21 लोगों की दर्दनाक मौत