Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Chinese Fishing Boat: हिंद महासागर में मछली पकड़ने आई चीनी नाव डूबी, 39 क्रू मेंबर लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Wed, 17 May 2023 09:03 AM (IST)

    हिंद महासागर में मछली पकड़ने वाली एक चीनी नाव डूब गई है और उसमें सवार क्रू मेंबर के सभी 39 लोग लापता हैं। क्रू मेंबर के 39 सदस्यों में चीन के 17 इंडोनेशिया के 17 और फिलीपींस के पांच लोग शामिल हैं। (फाइल फोटो)

    Hero Image
    हिंद महासागर में मछली पकड़ने आई चीनी नाव डूबी

    बीजिंग, एपी। हिंद महासागर में चीनी नाव मछली पकड़ने आई थी, लेकिन वह हादसे का शिकार हो गई। स्टेट मीडिया के मुताबिक, मछली पकड़ने वाली एक चीनी नाव डूब गई है और उसमें सवार क्रू मेंबर के सभी 39 लोग लापता हैं। ब्रॉडकास्टर सीसीटीवी ने बताया कि यह घटना मंगलवार तड़के करीब 3 बजे हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चीन, इंडोनेशिया और फिलीपींस के हैं 39 लोग

    रिपोर्ट में कहा गया है कि क्रू मेंबर के 39 सदस्यों में चीन के 17, इंडोनेशिया के 17 और फिलीपींस के पांच लोग शामिल हैं। हालांकि, डूबने के कारण के बारे में कुछ जानकारी नहीं मिला पाई है। चीनी नेता शी जिनपिंग और प्रधान मंत्री ली कियांग ने जीवित बचे लोगों की खोज में सहायता के लिए विदेशों में चीनी राजनयिकों साथ ही कृषि और परिवहन मंत्रालयों को आदेश दिया है।

    चीन चलाता है सबसे बड़ा मछली पकड़ने का बेड़ा

    लुपेंगलाइयुआनयू नंबर 8 नाव शेडोंग के पूर्वी प्रांत में था, इसे पेंगलाईयिंग्यु कंपनी लिमिटेड द्वारा संचालित किया जा रहा था। माना जाता है कि चीन दुनिया का सबसे बड़ा मछली पकड़ने का बेड़ा संचालित करता है। उनमें से कई महीनों या वर्षों तक समुद्र में रहते हैं। इन्हें चीनी राज्य समुद्री सुरक्षा एजेंसियां और जहाजों के व्यापक नेटवर्क के द्वारा सहायता दी जाती है।

    यह भी पढ़ें- Quad Meeting: अमेरिका के कारण ऑस्ट्रेलियाई PM अल्बानीज ने रद्द की क्वाड की बैठक

    म्यांमार और बांग्लादेश में चक्रवात से 21 की मौत

    म्यांमार और बांग्लादेश में चक्रवात ने भारी तबाही मचाई हुई है, जिससे व्यापक विनाश हुआ है और कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है,वहीं सैकड़ों अन्य लोगों के लापता होने की आशंका है।

    यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया में ट्रक ने मारी स्कूल बस को टक्कर, हादसे में 7 बच्चे गंभीर रूप से हुए घायल; सभी का इलाज जारी