Move to Jagran APP

Space Station: चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने नए अंतरिक्ष स्टेशन से किया स्पेसवाक, 15 दिन के अंदर यह दूसरी घटना

चीन के दो अंतरिक्ष यात्री शनिवार को एक नए अंतरिक्ष स्टेशन से स्पेसवाक पर गए जो इस साल के अंत में पूरा होने वाला है। कैयी जुजे (Cai Xuzhe) और चेन डोंग्स (Chen Dongs) ने इस मिशन में भाग लिया।

By Sonu GuptaEdited By: Published: Sat, 17 Sep 2022 10:55 PM (IST)Updated: Sat, 17 Sep 2022 11:08 PM (IST)
Space Station:  चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने नए अंतरिक्ष स्टेशन से किया स्पेसवाक, 15 दिन के अंदर यह दूसरी घटना
चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने नए अंतरिक्ष स्टेशन से किया स्पेसवाक। (फोटो-एपी0

बीजिंग, एपी। चीन के दो अंतरिक्ष यात्री शनिवार को एक नए अंतरिक्ष स्टेशन से स्पेसवॉक पर गए जो इस साल के अंत में पूरा होने वाला है। कैयी जुजे (Cai Xuzhe) और चेन डोंग्स (Chen Dong's) ने इस मिशन में भाग लिया। चीनी की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी है।

loksabha election banner

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से चीन बाहर

मालूम हो कि अमेरिका ने चीन को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station) से बाहर कर दिया है, जिसके कारण चीन अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन बना रहा है। चीन की सेना ने देश की अंतरिक्ष कार्यक्रम को चलाती है। अमेरिकी अधिकारियों को चीन की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं से कई सामरिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। 

पहले भेजा गया था एक प्रयोगशाला

चीन का नवीनतम स्पेसवाक छह महीने के मिशन के दौरान यह दूसरा है जो अंतरिक्ष स्टेशन के पूरा होने की देखरेख करेगा। दो प्रयोगशालाओं में से पहला एक 23-टन मॉड्यूल को जुलाई में स्टेशन में जोड़ा गया था और दूसरा इस साल के अंत में भेजा जाना है। अंतरिक्ष स्टेशन पर पहले से गए अन्य दल के एक चालक दल के सदस्य लियू यांग (Liu Yang) ने दोनों का अंदर से समर्थन किया। लियू और चेन ने करीब दो हफ्ते पहले पहला स्पेसवॉक किया था। सभी यात्री अपने मिशन के अंत तक लगभग तीन और अंतरिक्ष यात्रियों के साथ जुडेंगे। यह पहली बार होगा जब अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर छह लोग एक साथ सवार होंगे।

इन देशों के बाद चीन ने भी भेज चुका है अंतरिक्ष में व्यक्ति

पूर्व सोवियत संघ (former Soviet Union) और संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद चीन ने भी साल 2003 में अंतरिक्ष में एक व्यक्ति को भेजने वाला तीसरा राष्ट्र बन गया था। चीन ने चंद्रमा और मंगल पर अपना रोवर भेजे हैं और चंद्र के नमूने (lunar samples) वापस पृथ्वी पर लाए हैं

यह भी पढ़ें- NASA: नासा ने 9/11 के हमले को किया याद, World Trade Center से उठ रहे धुएं की तस्वीरें की साझा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.