Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चीनी विमानवाहक पोत गुजरने पर ताइवान ने पीछा करने के लिए उड़ाए लड़ाकू विमान, बढ़ा तनाव

    By Arun Kumar SinghEdited By:
    Updated: Sun, 20 Dec 2020 10:21 PM (IST)

    ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि शैनडॉन्ग चार अन्य युद्धपोतों के साथ ताइवान स्ट्रेट से गुजरा। उसके पास होने की सूचना पर ताइवान नौसेना ने तत्काल छह युद्धपोत और आठ लड़ाकू विमान स्ट्रेट के लिए रवाना किए लेकिन तब तक चीनी बेड़ा इलाके से बाहर जा चुका था।

    Hero Image
    शैनडॉन्ग चार अन्य युद्धपोतों के साथ ताइवान स्ट्रेट से गुजरा

     ताइपे, रायटर। चीन का नया विमानवाहक युद्धपोत शैनडॉन्ग जैसे ही संवेदनशील ताइवान स्ट्रेट से होकर गुजरा, वैसे ही ताइवान ने उसका पीछा करने के लिए अपने जल क्षेत्र में युद्धपोत सक्रिय कर दिए और लड़ाकू विमान उड़ा दिए। यह सब रविवार को ताइवान स्ट्रेट से अमेरिकी विध्वंसक बेड़े के गुजरने के एक दिन बाद हुआ। चीनी युद्धपोत के ताइवान स्ट्रेट से गुजरने का वाकया पहली बार नहीं हुआ है लेकिन इस समय जबकि उसका ताइवान के साथ तनाव चल रहा है, तब इस पर ज्यादा गौर किया जा रहा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ताइवान स्ट्रेट में भी द्वीपीय देश ने भेजे छह युद्धपोत

    चीन दावा करता है कि लोकतांत्रिक ताइवान उसका हिस्सा है, जबकि ताइवान इसे नकारता है। ताइवान ने इस गतिविधि पर विरोध जताया है जबकि चीन ने कहा है कि वह अपनी संप्रभुता की मजबूती के लिए ऐसा करता है। कहा है कि ताइवान स्ट्रेट से उसके युद्धपोत नियमित गश्त के दौरान गुजरते हैं, यह कोई विशेष बात नहीं है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि शैनडॉन्ग चार अन्य युद्धपोतों के साथ ताइवान स्ट्रेट से गुजरा। उसके पास होने की सूचना पर ताइवान की नौसेना ने तत्काल अपने छह युद्धपोत और आठ लड़ाकू विमान स्ट्रेट के लिए रवाना किए लेकिन तब तक चीनी बेड़ा इलाके से बाहर जा चुका था।

    शैनडॉन्ग एक साल पहले ही चीन की नौसेना में शामिल हुआ है। यह चीन का दूसरा विमानवाहक पोत है। ताइवान स्ट्रेट ताइवान की सीमा से सटा समुद्री क्षेत्र है। इससे पहले अमेरिकी यु्द्धपोत ने शनिवार को ताइवान स्ट्रेट का दौरा किया था।