Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bridge collapses in China: चीन में बाढ़ से हाहाकार, पुल ढहने से 12 लोगों की मौत; 31 लापता

    चीन के शानक्सी प्रांत में अचानक बाढ़ से राजमार्ग पर स्थित एक पुल के आंशिक रूप से ढह गया जिसके कारण लगभग 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है कि लगभग 31 लोग लापता हैं। वहीं बचाव दल को भी भेजा गया है। शांग्लुओ शहर के झाशुई काउंटी में यह पुल शुक्रवार को अचानक हुई बारिश और बाढ़ के कारण ढह गया।

    By Agency Edited By: Nidhi Avinash Updated: Sat, 20 Jul 2024 12:16 PM (IST)
    Hero Image
    चीन में बाढ़ से हाहाकार (Image: ANI)

    पीटीआई, बीजिंग। Bridge collapses in China: चीन के शानक्सी प्रांत में पुल का एक हिस्सा गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई। उत्तर पश्चिमी शानक्सी प्रांत में शुक्रवार रात 8:40 बजे हाईवे पर पुल ध्वस्त हो गया जिससे 17 कारें और आठ ट्रक जिनकिआन नदी में गिर गए। बचावकर्मियों ने अभी तक सात वाहन और 12 शव निकाल लिए हैं। एक व्यक्ति को बचा लिया गया, लेकिन 31 लोग अभी तक लापता हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ध्वस्त हुआ पुल शांग्लुओ सिटी के झाशुई काउंटी में स्थित है। शुक्रवार शाम मूसलधार वर्षा के बाद आई बाढ़ के कारण पुल का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया। बचाव के लिए 736 राहत कर्मी, 76 वाहन, 18 नौकाएं और 32 ड्रोन भेजे गए हैं।

    दूसरी तरफ शिचुआन प्रांत के सिन्हुआ गांव में शुक्रवार आधी रात के बाद बाढ़ का पानी प्रवेश करने के बाद से 30 लोग लापता हैं। उधर हान्युआन काउंटी में बाढ़ से 40 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बाढ़ के कारण रोड, पुल और संचार बाधित हो गया है।