Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maldives China Relations: मालदीव की संप्रभुता की रक्षा का समर्थन, भारतीय सैनिकों की स्वदेश वापसी पर बोला चीन

    Updated: Tue, 12 Mar 2024 10:00 PM (IST)

    चीन ने कहा है कि वह मालदीव की संप्रभुता की रक्षा के लिए उसका समर्थन करता है। हेलीकॉप्टर का संचालन करने वाले भारतीय सेना के पहले दस्ते की स्वदेश वापसी के बाद चीन का यह बयान सामने आया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने मंगलवार को कहा कि उन्हें मालदीव से भारतीय सेना के पहले दल की वापसी के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।

    Hero Image
    मालदीव की संप्रभुता की रक्षा का समर्थन- चीन (फोटो, एक्स)

    पीटीआई, बीजिंग। चीन ने कहा है कि वह मालदीव की संप्रभुता की रक्षा के लिए उसका समर्थन करता है। हेलीकॉप्टर का संचालन करने वाले भारतीय सेना के पहले दस्ते की स्वदेश वापसी के बाद चीन का यह बयान सामने आया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने मंगलवार को कहा कि उन्हें मालदीव से भारतीय सेना के पहले दल की वापसी के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। लेकिन चीन मालदीव की सीमाओं की संप्रभुता की रक्षा का समर्थक है। इसी स्वतंत्रता के आधार पर दोनों देशों के बीच मित्रतापूर्ण सहयोग जारी है।

    26 भारतीय सैनिकों का दल मालदीव से रवाना हुआ

    उल्लेखनीय है कि मालदीव के अनुसार विगत दिनों 26 भारतीय सैनिकों का एक दल मालदीव से रवाना हुआ है और उसके स्थान पर 26 भारतीय नागरिक हेलीकॉप्टर के संचालन के लिए मालदीव पहुंच चुके हैं।

    मालदीव और चीन एक-दूसरे का सम्मान करते हैं- मुइज्जू

    चीन समर्थक नेता माने जाने वाले मुइज्जू ने कहा था कि चीन ऐसा देश नहीं है जो मालदीव के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करेगा, यही कारण है कि दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध हैं। मुइज्जू ने यह भी कहा था कि मालदीव और चीन एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और चीन मालदीव की संप्रभुता का पूरी तरह से समर्थन करता है।

    ये भी पढ़ें: Ramadan Gaza War: रमजान में युद्धविराम के प्रयास के बीच गाजा में इजरायली हमले जारी, अब तक 31,184 लोगों की मौत