यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अब मधुमक्खियों की फौज बनाएगा ड्रैगन! दुनिया की सबसे हल्की ब्रेन कंट्रोलर मशीन, जो करेगी 'हनी बी' को नियंत्रित
Chinas Bee Mind Controller चीन की सेना में अब मधुमक्खियों की एंट्री हो सकती है। चीनी वैज्ञानिकों ने एक ऐसा ...और पढ़ें

HighLights
- चीनी वैज्ञानिकों ने बनाया मधुमक्खियों की माइंड कंट्रोलर मशीन।
- मशीन लगाते ही इंसानों की बात मानने लगेंगी हनी बी।
- यद्ध में इस तकनीक का इस्तेमाल कर सकता है ड्रैगन।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन हर साल अपने डिफेंस बजट पर करोड़ों रुपए खर्च करता है। वहीं, अब चीनी सेना में मधुमक्खियों की भी एंट्री हो सकती है। जी हां, चीन के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा उपकरण तैयार किया है, जिससे मधुमक्खियों को अपने इशारों पर उड़ाया जा सकता है। ऐसे में मधुमक्खियों का झुंड युद्ध में चीन के लिए बड़ा हथियार साबित हो सकता है।
चीनी वैज्ञानिकों ने इसके लिए दुनिया का सबसे हल्का ब्रेन कंट्रोलर बनाया है, जिससे मधुमक्खियों को रोबोट की तरह उड़ाया जा सकता है। यह मधुमक्खियों को नियंत्रण करने में काफी हद तक कामयाब साबित हुआ है।
यह भी पढ़ें- चीन में मां ने बच्चा बेचकर लाइव स्ट्रीमिंग पर उड़ाए पैसे, कंगाल होने पर फिर हुई प्रेग्नेंट और ममता को किया तार-तार
दुनिया की सबसे हल्की माइंड कंट्रोलर मशीन
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, ब्रेन कंट्रोलन बनाने वाले बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने दुनिया का सबसे हल्का ब्रेन कंट्रोलर बनाकर दिखाया है, जिसका वजन महज 74 मिलीग्राम है। यह ब्रेन कंट्रोलर लगाने के बाद 10 में से 9 मधुमक्खियों ने वैज्ञानिकों की बात मानी और उनकी कही दिशा में उड़ान शुरू कर दिया।
कैसे काम करता है ब्रेन कंट्रोलर?
इस ब्रेन कंट्रोलर को मधुमक्खियों की पीठ पर लगाया जाता है और 3 सुईयों की मदद से उनके दिमाग में मामूली छेद किए जाते हैं। इससे मधुमक्खियों में भ्रम पैदा होता है और वो उड़ने की कमांड फॉलो करने लगती हैं। मधुमक्खियां आदेशानुसार दाएं, बाएं, आगे और पीछे की तरफ उड़ती हैं। 10 में से 9 मधुमक्खियों ने इस कमांड को बखूबी फॉलो किया है।
सिंगापुर के साइबॉर्ग कंट्रोलर से ली प्रेरणा
चीनी वैज्ञानिकों को यह माइंड कंट्रोलन मशीन बनाने की प्रेरणा सिंगापुर के साइबॉर्ग कंट्रोलर से मिली है, जो कॉक्रोचों और कीड़े-मकौड़ों को कमांड देता है। हालांकि इसका वजन चीनी माइंड कंट्रोलर से तीन गुना अधिक है।
