विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Covid-19 In China: चीन ने जारी किया नया कोविड कंट्रोल प्रोटोकॉल, म्यूटेटेड वैरिएंट की निगरानी पर जोर

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Sun, 08 Jan 2023 08:58 AM (GMT+05:30)

चीन में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए वायरस कंट्रोल प्रोटोकॉल का 10वां संस्करण जारी किया गया है। ...और पढ़ें

Covid-19 In China: चीन ने जारी किया नया कोविड कंट्रोल प्रोटोकॉल
Covid-19 In China: चीन ने जारी किया नया कोविड कंट्रोल प्रोटोकॉल

बीजिंग, एजेंसी। चीन में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए देश की स्टेट काउंसिल की संयुक्त रोकथाम और नियंत्रण तंत्र ने शनिवार को वायरस कंट्रोल प्रोटोकॉल का 10वां संस्करण जारी किया है। नई योजना में म्यूटेटेड वैरिएंट की निगरानी व प्रारंभिक चेतावनी के साथ-साथ गंभीर मामलों को रोककर प्रमुख समूहों की सुरक्षा पर जोर दिया गया है।

टीकाकरण को बढ़ावा देने की बात

यह नया संस्करण महामारी प्रबंधन को क्लास ए से क्लास बी में डाउनग्रेड करने के निर्णय के अनुसार जारी किया गया है। इसके साथ ही यह टीकाकरण और आत्म-सुरक्षा को बढ़ाने का आह्वान करता है। इस 10वें संस्करण में नए वैरिएंट की निगरानी बढ़ाने और राष्ट्रीय इन्फ्लूएंजा सर्विलांस नेटवर्क के उपयोग पर भी जोर दिया गया है। वहीं, राष्ट्रीय इन्फ्लूएंजा सर्विलांस नेटवर्क के अनुसार, इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (आईएलआई) और गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (एसएआरआई) निगरानी के लिए 554 राष्ट्रीय इन्फ्लूएंजा मॉनिटर प्रहरी अस्पतालों की आवश्यकता है।

24 घंटे के भीतर कोरोना के नए मामलों की देनी होगी जानकारी

नई योजना में बताया गया है कि वायरस म्यूटेशन को ट्रेस करने के लिए अस्पतालों में आउट पेशेंट, आपातकालीन व गंभीर मामलों और मौतों के सैंपल जुटाने की जरूरत होगी। वहीं, इसके परिणाम की जानकारी चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के वायरोलॉजी संस्थान को देनी होगी। इसके अलावा चिकित्सा संस्थानों को 24 घंटे के भीतर नए कोरोना मामलों की रिपोर्ट चीन सीडीसी द्वारा संचालित प्रत्यक्ष ऑनलाइन रिपोर्टिंग सिस्टम को सौंपनी होगी। पहले के प्रोटोकॉल के अनुसार, इन मामलों को दो घंटे के भीतर रिपोर्ट करना जरुरी था।

बुजुर्गों के बीच टीकाकरण को बढ़ावा देने की बात

इस नई योजना में रोग नियंत्रण विभागों को समय पर महामारी विज्ञान की जांच का सुझाव दिया गया है। वहीं, नया संस्करण बुजुर्गों के बीच टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए भी कहता है। जिन्हें आदर्श रूप से वैक्सीन और बूस्टर शॉट्स की दो खुराकें मिलनी चाहिए।

चीन में कोरोना से हाहाकार के बाद भी लूनर न्यू ईयर पर खुलकर घूमेंगे चीनी, वैक्सीनेशन पर दिया जा रहा जोर

China: बिना किसी यात्रा प्रतिबंध के मनाया जाएगा चंद्र नव वर्ष, 2 अरब से अधिक लोगों के यात्रा करने का अनुमान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।