Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सो रहा था व्यक्ति, नाक में घुस गया कॉकरोच; आगे जो हुआ उससे डॉक्टरों के भी उड़े होश

    Updated: Mon, 09 Sep 2024 08:31 AM (IST)

    घरों में अक्सर दिखने वाले कॉकरोच लोगों को मुसीबत में डाल सकते हैं। एक 58 वर्षीय व्यक्ति की नाक में सोते वक्त एक कॉकरोच चला गया। नाक से होते हुए कॉकरोच श्वास नली तक पहुंच गया। मामला इतना बढ़ गया कि व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पीड़ित को खांसी आने लगी और थूक पीले रंग का निकलने लगा। मामला पड़ोसी देश चीन का है।

    Hero Image
    चीन में व्यक्ति के नाम में घुसा कॉकरोच।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोते वक्त एक व्यक्ति के नाक में कॉकरोच घुस गया। मगर उसे पता नहीं चला। जांच करने पर डॉक्टरों के होश उड़ गए। दरअसल, व्यक्ति को रात में अपनी नाक के भीतर कुछ रेंगता हुआ महसूस हुआ। इसके बाद उसे लगा कि उसके गले में कुछ घुसा है। इस वजह से उसे खांसी भी आने लगी। हालांकि अगले दिन उसे आराम मिल गया। मगर बाद में सांस से बदबू आने पर उसकी बेचैनी बढ़ गई। तीन दिन बाद भी यह बदबू नहीं थमी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: 104 दिन लगातार किया काम, सिर्फ एक दिन की ली छुट्टी, अंग फेल होने से 30 साल के युवक की मौत

    पहली जांच में कुछ भी नहीं मिला

    यह हैरतअंगेज मामला है चीन के हैनान प्रांत के हाइकोऊ का। 58 वर्षीय पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि बदबू के साथ उसे पीला थूक आने लगा। घबराया व्यक्ति तुरंत डॉक्टर के पास पहुंचा। उसने पहले हैनान अस्पताल में ईएनटी विशेषज्ञ को दिखाया। मगर ऊपरी श्वसन नली की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

    छाती के सीटी स्कैन में दिखा कॉकरोच

    ऑडिटी सेंट्रल की रिपोर्ट के मुताबिक बदबू से बेचैन व्यक्ति ने इसके बाद अस्पताल में श्वसन और क्रिटिकल केयर फिजिशियन डॉ. लिन लिंग को दिखाया। छाती के सीटी स्कैन में डॉक्टरों ने पाया कि दाएं निचले लोब के पीछे के बेसल सेगमेंट में परछाई दिख रही है। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि कोई चीज कफ के साथ लिपटी है। कफ के साफ होने पर पता चला कि यह तो कॉकरोच है।

    अब व्यक्ति पूरी तरह से ठीक है

    डॉक्टरों ने श्वास नली से कॉकरोच को निकाला। कफ को साफ किया और नली की बार-बार सफाई की। अब व्यक्ति पूरी तरह से ठीक है। उसे अस्पताल से घर भी भेज दिया गया है। सांस से आने वाली बदबू भी खत्म हो गई है। डॉक्टर का कहना है कि यह बेहद दुर्लभ मामला है।

    यह भी पढ़ें: चीन में मिला नया वायरस, एक मरीज कोमा में पहुंचा; सीधे दिमाग को करता है खराब