विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia-Ukraine War: यूक्रेन की मदद के लिए कनाडा ने चली नई चाल, सरकारी बांड की बिक्री से धन जुटाने की कवायद

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Sat, 29 Oct 2022 08:37 AM (IST)

Russia-Ukraine War रूसी सेना के यूक्रेन के रिहायशी इलाकों पर बमबारी करने के बाद अब यूरोपीय और अन्य देशों ने ...और पढ़ें

कनाडा ने भी यूक्रेन को लेकर बड़ा ऐलान किया है।
कनाडा ने भी यूक्रेन को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

विनिपेग, एजेंसी। रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अब यूक्रेन के खिलाफ जंग तेज कर दी है। रूसी सेना ने बीते दिनों रिहायशी इलाकों को भी अपनी मिसाइलों से निशाना बनाया है। जिसके बाद से यूरोपीय और अन्य देशों ने यूक्रेन की मदद तेज कर दी है। अमेरिका द्वारा यूक्रेन को मिसाइलों के साथ-साथ अब हाईटेक ड्रोन भी दिए जा रहे हैं। इस बीच अब कनाडा ने भी यूक्रेन को लेकर बड़ा ऐलान किया है। 

सरकारी बांड से वित्तीय मदद की घोषणा

यूक्रेन के लिए धन जुटाने के लिए कनाडा ने सरकार समर्थित 5 साल का बांड बेचने का ऐलान किया है। कनाडा इसी के साथ ऐसा करने वाला पहला देश बन गया है। कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने विनिपेग में यूक्रेनी कनाडाई कांग्रेस की एक वार्षिक बैठक में घोषणा करते हुए कहा कि कनाडाई अब बांड खरीदने के लिए प्रमुख बैंकों में जा सकेंगे, जो ब्याज के साथ पांच साल बाद मैच्योर होंगे। ये धन यूक्रेन की सरकार का समर्थन करने के लिए उपयोग किया जाएगा।

35 रूसी व्यक्तियों पर नए प्रतिबंध

ट्रूडो ने इसी के साथ 35 रूसी व्यक्तियों पर नए प्रतिबंध लगाने की बात कही है। इनमें गैस कंपनी गजप्रोम के अधिकारी और इसकी सहायक कंपनियां भी शामिल हैं। इसके साथ ही छह अन्य ऊर्जा क्षेत्र की संस्थाओं पर भी प्रतिबंद लगाए गए हैं। कनाडा में सबसे ज्यादा यूक्रेनी प्रवासी हैं और वहां के लोगों ने रूस के खिलाफ तेजी से सख्त प्रतिबंध लगाने के लिए कनाडा की पैरवी की है। 

जेलेंस्की बोले- धन्यवाद, अब हर कनाडाई कर सकेगा हमारी मदद

कनाडा की इस घोषणा के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ट्रूडो को धन्यवाद दिया है। ट्विटर पर लिखते हुए जेलेंस्की ने कहा कि यह बान्ड हर कनाडाई को हमारी जीत में योगदान करने की अनुमति देगा। हालांकि ट्रूडो ने यह नहीं बताया है कि बांड कब बिक्री को जारी किए जाएंगे। वहीं, उपप्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने यह कहने से इनकार कर दिया कि क्या कनाडा अपने द्वारा समर्थित बांडों के कुल मूल्य को मदद के लिए देगा या नहीं।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।