विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रंप के टैरिफ वॉर से टूटी कनाडा की कमर? पत्रकारों के सामने ही फूट-फूटकर रोने लगे जस्टिन ट्रूडो, वायरल हो रहा Video

Published: Fri, 07 Mar 2025 04:46 PM (IST)

Justin Trudeau crying Video जस्टिन ट्रूडो ने प्रधानंत्री के तौर पर आज मीडिया को अंतिम बार संबोधित किया। भाषण में ...और पढ़ें

Justin Trudeau crying Video ट्रंप की नीतियों से परेशान हुए ट्रूडो। (फोटो- सोशल मीडिया)
Justin Trudeau crying Video ट्रंप की नीतियों से परेशान हुए ट्रूडो। (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. जस्टिन ट्रूडो विदाई भाषण देते हुए रो पड़े।
  2. कनाडा की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करना चाहते हैं ट्रंपः ट्रूडो

डिजिटल डेस्क, ओटावा। Justin Trudeau crying Video कनाडा में जस्टिन ट्रूडो अपने खिलाफ उठ रही आवाजों के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं। अब अपने विदाई भाषण में ट्रूडो काफी भावुक दिखे। ट्रूडो की आंखों में आंसू आ गए।

दरअसल, कनाडा के निवर्तमान प्रधानमंत्री ट्रूडो आखिरी बार पीएम के तौर पर भाषण दे रहे थे, क्योंकि जल्द ही लिबरल पार्टी अमेरिका की ट्रंप सरकार द्वारा लगाए गए टैरिफ से निपटने के लिए एक नया उत्तराधिकारी चुनने वाली है।

हर दिन कनाडा के लिए जिया

जस्टिन ट्रूडो अपने विदाई भाषण के दौरान कैमरे के सामने रो पड़े। एक जोशीले भाषण में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने हर दिन "कनाडाई लोगों को प्राथमिकता" दी है और भविष्य में भी उन्हें निराश नहीं करेंगे।

ट्रूडो ने कहा,

व्यक्तिगत स्तर पर, मैंने यह सुनिश्चित किया है कि इस पद पर हर दिन मैं कनाडाई लोगों को प्राथमिकता दूं। इसलिए मैं आपको यह बताने के लिए यहां हूं कि हमने आपको संभाला है। इस सरकार के आखिरी दिनों की तरह ही हम आज और भविष्य में भी कनाडाई लोगों को निराश नहीं करेंगे।

जब रोने लगे ट्रूडो

ट्रूडो प्रधानंत्री के तौर पर मीडिया को अंतिम बार संबोधित कर रहे थे। भाषण में उन्होंने ट्रंप की टैरिफ धमकी के बारे में भी बात की। ट्रंप के ट्रेड वॉर की बात करते हुए वो भावुक भी हो गए। ट्रूडो ने लोगों को चेताते हुए कहा कि ट्रंप टैरिफ के जरिए कनाडा की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करना चाहते हैं ताकि कनाडा को अमेरिका में मिलाया जा सके। 

उन्होंने इसी के साथ आने वाले कठिन समय से उबरने के लिए कनाडाई लोगों के बीच एकता का आह्वान किया। 

ट्रूडो ने ट्रंप की आक्रामक राजनीति की निंदा की और कहा कि "अमेरिका फर्स्ट" को वास्तविकता बनाने के लिए कनाडाई और मैक्सिकन को समृद्ध होना चाहिए। 

जनवरी में दिया था इस्तीफा

ट्रूडो ने जनवरी में बढ़ते आंतरिक असंतोष और घटती लोकप्रियता रेटिंग के बीच अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। वे अपने उत्तराधिकारी के पदभार ग्रहण करने तक अंतरिम प्रधानमंत्री बने रहेंगे।

ट्रूडो ने आगे कहा कि उम्मीद है कि लिबरल पार्टी रविवार को अपने अगले नेता का नाम बताएगी, जो पार्टी को अक्टूबर में होने वाले चुनावों में जीत दिलाए। उन्होंने ये भी कहा कि इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि नया पीएम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका के साथ अच्छे संबंध बनाएगा।