विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Canada Student: भारतीय छात्रों का कनाडा से मोहभंग,आवेदनों में आई 40 प्रतिशत गिरावट; वजह जान हो जाएंगे हौरान

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
Published: Tue, 02 Jan 2024 08:17 PM (GMT+05:30)

भारतीय छात्रों का कनाडा में पढ़ाई करने से मोहभंग हो चुका है। यही कारण है कि जुलाई से अक्टूबर 2023 ...और पढ़ें

भारतीय छात्रों का कनाडा से मोहभंग,आवेदनों में आई 40 प्रतिशत गिरावट (फाइल फोटो)
भारतीय छात्रों का कनाडा से मोहभंग,आवेदनों में आई 40 प्रतिशत गिरावट (फाइल फोटो)

HighLights

  1. गिरावट के पीछे कई कारण माने जा रहे हैं
  2. छात्रों को दिखाने होंगे 20635 कैनेडियन डॉलर
  3. मकानों का किराया व खाना महंगा होने से परेशान हैं छात्र

नई दिल्ली, आईएएनएस। भारतीय छात्रों का कनाडा में पढ़ाई करने से मोहभंग हो चुका है। यही कारण है कि जुलाई से अक्टूबर 2023 के बीच कनाडा में पढ़ाई के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के पीछे कनाडा की महंगाई को प्रमुख कारण माना जा रहा है।

इस साल जुलाई से अक्टूबर के बीच भारत से नए स्टडी परमिट के लिए 87 हजार से भी कम आवेदन आए। हालांकि, गत वर्ष समान अवधि में यह संख्या 1,46,000 हजार थी। हालांकि जनवरी से जुलाई के बीच समान अवधि में पिछले साल की तुलना में कनाडा सरकार ने 25 प्रतिशत अधिक स्टडी परमिट जारी किए।

गिरावट के पीछे कई कारण माने जा रहे

इस गिरावट के पीछे कई कारण माने जा रहे हैं। इनमें मकानों का बढ़ता किराया और दैनिक जीवनयापन में आ रही मुश्किलें शामिल हैं। कई भारतीय छात्रों ने कनाडा में होने वाली परेशानियों का जिक्र इंटरनेट मीडिया पर किया। इस कारण अब भारतीय छात्र पढ़ाई के लिए कनाडा जाने से कतरा रहे हैं।

छात्रों को दिखाने होंगे 20635 कैनेडियन डॉलर

गत महीने कनाडा सरकार ने भी अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए एक जनवरी से रहने-खाने के लिए दोगुने वित्तीय प्रबंध कर आने की अपील की थी। ऐसे में अब कनाडा जाने से पहले आवेदक को पहले साल ट्यूशन फीस और यात्रा किराये के अतिरिक्त अपने पास 20635 कैनेडियन डॉलर (12.95 लाख) रुपये अपने बैंक खाते में दिखाने होंगे।

ये भी पढ़ें: Video: जापान एयरलाइंस का विमान बना आग का गोला, जान बचाने के लिए 350 यात्रियों ने अपनाया ये तरीका; देखें वीडियो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।