विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतंकी निज्जर के कातिलों का है लॉरेंस बिश्नोई कनेक्शन, कनाडा पुलिस ने जारी की आरोपियों की तस्वीर

Published: Sat, 04 May 2024 09:12 AM (IST)Updated: Sat, 04 May 2024 10:26 AM (IST)

Hardeep Singh Nijjar killing खालिस्तानी समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में तीन लोगों को कनाडा पुलिस ...और पढ़ें

Hardeep Singh Nijjar killing: आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा पुलिस ने जानकारी दी ।(फोटो: जागरण)
Hardeep Singh Nijjar killing: आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा पुलिस ने जानकारी दी ।(फोटो: जागरण)

HighLights

  1. सभी आरोपी वर्ष 2021 में टेंपरेरी और स्टूडेंट वीजा पर कनाडा आए थे।
  2. भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था।
  3. ये सभी आरोपितों का संबंध लारेंस बिश्नोई गिरोह से बताया जा रहा है।

एएनआई, ओटावा। Hardeep Singh Nijjar killing। खालिस्तानी समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में तीन लोगों को कनाडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कनाडा पुलिस ने तीन आरोपियों की तस्वीर साझा की है। इसके अलावा पुलिस ने उस कार की तस्वीर भी साझा की है, जिसका इस्तेमाल इन आरोपियों ने निज्जर की हत्या करने से ठीक पहले की थी।

भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था। हरदीप सिंह निज्जर की जून, 2023 में सरे में एक गुरुद्वारे के निकट हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जस्टिन ट्रूडो सरकार ने निज्जर की हत्या के लिए भारत की एजेंसियों को जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि, भारत सरकार ने कनाडा के दावों को बेबुनियाद बताया था।

कनाडा पुलिस ने आरोपियो से जुड़े 5 बड़े खुलासे किए। 

1- गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान करनप्रीत सिंह, कमलप्रीत सिंह और करण बराड़ के रूप में हुई है। ये पंजाब और हरियाणा के नागरिक बताए जा रहे हैं।

2- सभी वर्ष 2021 में टेंपरेरी और स्टूडेंट वीजा पर कनाडा आए थे लेकिन इनमें से किसी ने भी वहां पढ़ाई के लिए दाखिला नहीं लिया था।

3- ये सभी आरोपितों का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से बताया जा रहा है। तीनों को अलबर्टा के एडमोंटन में गिरफ्तार किया गया।

4-  कनाडा के एक अखबार ने कनाडाई पुलिस के हवाले से दावा किया है कि गिरफ्तार आरोपी लॉरेंश बिश्नोई गिरोह के संपर्क में थे।

5- कनाडा पुलिस ने हत्या के पीछे के मकसद को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। गौरतलब है कि पुलिसकर्मियों ने भारत से किसी भी संबंध का कोई सबूत नहीं दिया है।  तीनों संदिग्ध गैर-स्थायी निवासी परमिट पर कनाडा में रह रहे थे

पिछले साल हुई थी हत्या 

बता दें कि भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था। हरदीप सिंह निज्जर की जून, 2023 में सरे में एक गुरुद्वारे के निकट हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जस्टिन ट्रूडो सरकार ने निज्जर की हत्या के लिए भारत की एजेंसियों को जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि, भारत सरकार ने कनाडा के दावों को बेबुनियाद बताया था।

निज्जर पर 10 लाख का था ईनाम

जुलाई, 2022 में भारतीय आतंकवाद विरोधी एजेंसी ने जालंधर में एक हिन्दू पुजारी की हत्या के केस में हरदीप सिंह निज्जर पर 10 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया था। वहीं, निज्जर पर साल 2007 में पंजाब के एक सिनेमाघर में हुए बम विस्फोट का भी आरोप था।

यह भी पढ़ें: कनाडा में खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या के आरोपित गिरफ्तार, बिश्नोई गिरोह से संबंध की आशंका