Firing In Canada: टोरंटो के पब में ताबड़तोड़ फायरिंग, 11 लोग घायल; हमलावर की तलाश में जुटी पुलिस
कनाडा के टोरंटो में शुक्रवार रात एक पब में हुई गोलीबारी में 11 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह घटना प्रोग्रेस एवेन्यू और कॉर्पोरेट ड्राइव के पास रात करीब 10.30 बजे घटी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने फिलहाल इस घटना को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

एपी, टोरंटो। कनाडा के टोरंटो में शुक्रवार रात एक पब में हुई गोलीबारी में 11 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह घटना प्रोग्रेस एवेन्यू और कॉर्पोरेट ड्राइव के पास रात करीब 10.30 बजे घटी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस अधिकारी ने अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी है कि आखिर आरोपी का उद्देश्य क्या था। वहीं, गोलीबारी के लिए किस हथियार का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने घटनास्थल के नजदीक रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।