Canada में 10 लोगों की चाकू मारकर हत्या, दो समुदायों को बनाया गया निशाना; 15 लोग बुरी तरह जख्मी
Canada Saskatchewan stabbings पुलिस ने बताया कि सस्कैचवन प्रांत में दो समुदायों को निशाना बनाते हुए 13 स्थानों पर चाकू घोंपे जाने से 10 लोगों की मौत हो गई है। मामले में पुलिस को दो संदिग्धों की तलाश है।

रेजिना, एजेंसी। कनाडा में बीती रात दो समुदायों को भयावह तरीके से निशाना बनाने की बात सामने आई है। पुलिस ने बताया कि सस्कैचवन प्रांत में दो समुदायों को निशाना बनाते हुए 13 स्थानों पर चाकू मारे जाने से 10 लोगों की मौत हो गई है। मामले में पुलिस को दो संदिग्धों की तलाश है। पुलिस ने कहा कि जेम्स स्मिथ क्री नेशन और सस्कैचवन के उत्तर-पूर्व में वेल्डन गांव में कई स्थानों पर छुरा घोंपने की घटना के बाद पंद्रह लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
पीएम ट्रूडो बोले- दिल दहल उठा
कनाडा में कई लोगों की छुरा मारकर हत्या करने की घटना का पता लगने के बाद पीएम ट्रूडो ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना भयानक और दिल दहला देने वाली है।
पुलिस कर रही संदिग्धों की तलाश
शुरुआती संकेतों से पता चला है कि पीड़ितों पर अचानक हमला किया गया हो सकता है, लेकिन पुलिस ने कोई संभावित मकसद की बात नहीं बताई है। रेजिना पुलिस के अनुसार माउंटीज की मदद से, वह संदिग्धों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कई मोर्चों पर काम कर रही है। आरसीएमपी के अनुसार संदिग्धों की पहचान डेमियन सैंडर्सन और माइल्स सैंडरसन के रूप में हुई है।
आरसीएमपी सस्कैचवन के सहायक आयुक्त रोंडा ब्लैकमोर ने कहा कि कुछ पीड़ितों को संदिग्धों द्वारा लक्षित तौर पर मारा गया था, लेकिन अन्य लोगों पर आचानक से हमला किया गया था। इसके पीछे के मकसद का फिलहाल पता नहीं लग सका है। ब्लैकमोर ने कहा क आज हमारे प्रांत में जो कुछ हुआ है, वह भयावह है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।