Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्यों तेजी से बढ़ रहा समुद्र का जलस्तर? NASA के वैज्ञानिक ने बताई वजह

    Updated: Tue, 06 May 2025 11:39 PM (IST)

    अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने खुलासा किया है कि 2024 में वैश्विक समुद्र स्तर में वृद्धि उम्मीद से अधिक थी। समुद्र में पानी के स्तर में 0.59 सेमी की ...और पढ़ें

    Hero Image
    समुद्र में पानी के स्तर में 0.59 सेमी (0.23 इंच) की वृद्धि हुई है।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने खुलासा किया है कि 2024 में वैश्विक समुद्र स्तर में वृद्धि उम्मीद से अधिक थी। समुद्र में पानी के स्तर में 0.59 सेमी (0.23 इंच) की वृद्धि हुई है। नासा के समुद्र विज्ञानी जोश विलिस के अनुसार, समुद्र का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इस अप्रत्याशित वृद्धि का कारण ग्लेशियरों के पिघलने के बजाय समुद्री जल का उष्मीय विस्तार (thermal expansion of seawater) है, जो वृद्धि का दो-तिहाई हिस्सा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दक्षिणी कैलिफोर्निया में नासा की जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला में समुद्र स्तर के शोधकर्ता जोश विलिस ने कहा , "2024 में हमने जो वृद्धि देखी, वह हमारी अपेक्षा से अधिक थी।" हर साल थोड़ा अलग होता है, लेकिन यह स्पष्ट है कि समुद्र का जलस्तर बढ़ना जारी है, और वृद्धि की दर तेज और तेज होती जा रही है।"

    ग्लेशियर के पिघलने से समुद्र स्तर में हुई वृद्धि

    हाल के वर्षों में समुद्र के स्तर में लगभग दो-तिहाई वृद्धि बर्फ की चादर और ग्लेशियरों के पिघलने की वजह से हुई है। 1993 से अब तक वैश्विक समुद्र का स्तर 4 इंच (10 सेंटीमीटर) बढ़ गया है। वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी की वजह से समुद्र का स्तर तेजी से बढ रहा है।