Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन है 31 साल की ये सुंदरी, जिसके साथ ट्रंप के अफेयर की चर्चा; चुनाव के बीच पत्नी मेलानिया ने क्यों बनाई दूरी?

    राष्ट्रपति चुनाव अभियान के बीच अमेरिका में ऐसी खबरें तेज हो गई हैं कि डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों अलग भी हो सकते हैं। इस बीच एक मिस्ट्री गर्ल को ट्रंप के साथ कई मौकों पर देखा गया है। यह महिला सोशल मीडिया पर खुलकर ट्रंप की तारीफ करती है। यहां तक चुनाव अभियान में उनके साथ चलती है।

    By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Sun, 15 Sep 2024 11:44 AM (IST)
    Hero Image
    अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के अफेयर की चर्चा तेज।

    डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। राष्ट्रपति चुनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हैं। अमेरिका में ऐसी खबरें चल रही हैं कि डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के बीच सबकुछ सही नहीं है। पिछले कई महीनों से दोनों को सार्वजनिक रूप से साथ भी नहीं देखा गया है। इस बीच खबरें ऐसी भी हैं कि ट्रंप का एक महिला के साथ अफेयर चल रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि किसी ने नहीं की। मगर कई मौकों पर इस महिला को ट्रंप के साथ देखा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: ट्रंप ने कमला हैरिस के साथ अगली बहस से किया इनकार, 'Trump 2024' टोपी में दिखे जो बाइडन

    इसी सप्ताह डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच राष्ट्रपति पद की पहली बहस हुई। उस दौरान भी इस महिला को मंच के पीछे देखा गया। कहा जा रहा है कि ये महिला ट्रंप के साथ स्पिन रूम में भी रही। बाद में इस महिला 11 सितंबर को ट्रंप के साथ नूयॉर्क और पेनसिल्वेनिया के शैंक्सविले में स्मारक कार्यक्रमों में हिस्सा भी लिया।

    अमेरिका में चर्चा में हैं 31 वर्षीय लॉरा

    कई मौकों पर डोनाल्ड ट्रंप के साथ दिखने वाली इस महिला का नाम लॉरा लूमर है। लॉरा की उम्र 31 साल है। लॉरा लूमर रिपब्लिकन कांग्रेस उम्मीदवार भी रह चुकी हैं। चुनाव अभियान में लॉरा लूमर ट्रंप की सहयोगी हैं।

    मेरी जिदंगी में ट्रंप सबसे अहम व्यक्ति: लॉरा

    लूमर से जब सिंगल होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ट्रंप के प्रति अपने जुनून के कारण सिंगल हूं। ट्रंप के प्रति समर्पण व्यक्तिगत रिश्तों से अधिक महत्वपूर्ण है। इस वजह से मेरा पिछला रिश्ता भी खत्म हो चुका है। ट्रंप हमारे जीवन के सबसे अहम व्यक्ति हैं। ट्रंप ही देश बचाएंगे।

    ट्विटर कर चुका लॉरा को बैन, मस्क ने हटाया प्रतिबंध

    लूमर की पहचान नस्लीय, समलैंगिकता व इस्लाम विरोधी नेता के रूप में होती है। 2018 में लगातार मुस्लिम विरोध पोस्ट करने पर ट्विटर ने उन पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि बाद में एलन मस्क के स्वामित्व में आने के बाद यह बैन हटा लिया गया। मौजूदा समय में एक्स पर लूमर के 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अपने वेब शो में लूमर हमेशा ट्रंप की प्रशंसा करने वाली सामग्री पोस्ट करती हैं।

    एक्स पर एक पोस्ट में लूमर ने लिखा था कि अगर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, जिनकी मां भारतीय अमेरिकी थीं, चुनाव जीत जाती हैं तो व्हाइट हाउस में कढ़ी की तरह महक आएगी।

    कहां हैं मेलानिया ट्रंप?

    डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप अभी विवाहित हैं। मगर पिछले कुछ समय से दोनों एक साथ नहीं दिखे हैं। ऐसे में अफवाहों का बाजार गर्म है कि दोनों जल्द अलग हो सकते हैं। मेलानिया आखिरी बार जुलाई में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में दिखी थीं। मगर इसके बाद से वह ट्रंप के चुनाव अभियान से गायब हैं।

    यह भी पढ़ें: एक बार फिर कमला हैरिस से बहस करेंगे डोनाल्ड ट्रंप? पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने दे दिया जवाब