Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रंप को जिताने में की थी मदद, अब इन चार भारतीय मूल के नेताओं को Donald trump कैबिनेट में मिल सकती है जगह

    Updated: Thu, 07 Nov 2024 07:43 PM (IST)

    US Election Result 2024 अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद सवाल पूछा जा रहा है कि आखिर ट्रंप के कैबिनेट में कितने भारतीय समुदाय के नेताओं को जगह मिल सकती है। उम्मीद जताई जा रही है किविवेक रामास्वामी और निक्की हैली जैसे नेताओं को ट्रंप कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। वहीं इस रेस मे बॉबी जिंदल और काश पटेल का भी नाम शामिल है।

    Hero Image
    डोनाल्ड ट्रंप कैबिनेट में भारतीय मूल के चार नेताओं को मिल सकती है जगह। (फोटो सोर्स: रॉयटर्स)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। US Election Result 2024। अमेरिका में ट्रंप सरकार (Donald Trump) बनने की तैयारी शुरू हो चुकी है। 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।

    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव भारत के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण रहा। भारतीय मूल के छह अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव जीत गए हैं। भारतीय-अमेरिकी वकील सुहास सुब्रमण्यम ने वर्जीनिया और पूरे ईस्ट कोस्ट से चुने जाने वाले समुदाय के पहले व्यक्ति चुनकर इतिहास रच दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सबसे बड़ा सवाल है कि ट्रंप अपने कैबिनेट कितने भारतीय मूल के नेताओं को जगह मिल सकती है। दरअसल, कई ऐसे भारतवंशी नेता हैं, जिसे लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि वे ट्रंप कैबिनेट का हिस्सा बन सकते हैं।

    विवेक रामास्वामी

    भारतवंशी विवेक रामास्वामी (Vivek Ramaswamy) को ट्रंप के कैबिनेट में अहम भूमिका मिल सकती हैं। रिपब्लिक पार्टी से पहले विवेक ने भी राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की दावेदारी पेश की थी। हालांकि, कुछ समय बाद विवेक ने अपना अभियान खत्म करते हुए ट्रंप को समर्थन दे दिया था।

    विवेक ने ट्रंप के चुनावी अभियान में अलग-अलग कार्यक्रमों में लोगों को संबोधित किया और ट्रंप की नीतियों के प्रचार के साथ ही लोगों से ट्रंप को फिर से राष्ट्रपति बनाने की भी अपील की थी।

    निक्की हेली

    पिछली ट्रंप सरकार के दौरान दक्षिण कैरोलिना की गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत रहीं निक्ली हेली भी ट्रंप कैबिनेट का हिस्सा बन सकती हैं। उन्होंने रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद की प्राथमिक दौड़ में ट्रंप के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन आखिरकार उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए ट्रंप का समर्थन किया था।

    बॉबी जिंदल

    बॉबी जिंदल अमेरिकी राज्य लुईज़ियाना के वर्तमान रिपब्लिकन गवर्नर हैं। प्रतिनिधि सभा के लिए वो 2004 के चुनाव में चुने गये थे। वह लुईजियाना के पहले अश्वेत और अमेरिकी इतिहास में प्रथम भारतीय अमेरिकी गवर्नर चुने गये हैं।

    काश पटेल

    रक्षा और खुफिया मामलों में व्यापक अनुभव रखने वाले पूर्व रिपब्लिकन हाउस कर्मचारी काश पटेल को भी ट्रंप कैबिनेट में जगह मिल सकती है। उन्हें ट्रंप का कट्टर समर्थक माना जाता है। 

    यह भी पढ़ें: अमेरिकी संसद में बढ़ा भारतवंशियों का दबदबा, भारतीय मूल के 6 सांसदों ने मारी बाजी; पढ़ें किसने कहां से जीता चुनाव