Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Video: 8 महीने बाद पृथ्वी पर लौटे चार अंतरिक्ष यात्री, कब आएंगी सुनिता विलियम्स ?

    अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर आठ महीने बिताने के बाद शुक्रवार को चार अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर वापस लौट आए। वे दो महीने पहले ही लौटने वाले थे। हालांकि बोइंग स्टारलाइनर में समस्या और तूफान मिल्टन के कारण उन्हें लौटने में देरी हुई। क्रू सदस्यों को लेकर स्पेस एक्स को कैप्सूल मैक्सिको की खाड़ी में उतरा। इसमें तीन अमेरिकी और एक रूसी अंतरिक्ष यात्री शामिल थे।

    By Agency Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Fri, 25 Oct 2024 05:46 PM (IST)
    Hero Image
    8 महीने बाद पृथ्वी पर लौटे चार अंतरिक्ष यात्री (फोटो-एक्स)

    केप कैनावेरल, एपी: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर आठ महीने बिताने के बाद शुक्रवार को चार अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर वापस लौट आए। वे दो महीने पहले ही लौटने वाले थे। हालांकि, बोइंग स्टारलाइनर में समस्या और तूफान मिल्टन के कारण उन्हें लौटने में भी देरी हुई। क्रू सदस्यों को लेकर स्पेस एक्स को कैप्सूल मैक्सिको की खाड़ी में उतरा। इसमें तीन अमेरिकी और एक रूसी अंतरिक्ष यात्री शामिल थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्पेसएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को स्टेशन पर भेजा

    स्पेसएक्स ने मार्च में चार अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजा था। इनमें नासा के मैथ्यू डोमिनिक, माइकल बैरेट और जेनेट एप्स और रूस के अलेक्जेंडर ग्रीबेनकिन शामिल थे। बोइंग स्टारलाइन से आइएसएस पर गईं सुनिता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर अगले वर्ष पृथ्वी पर वापसी करेंगे।

    आठ दिन के लिए मिशन पर हुए थे रवाना

    वे आठ दिनों के लिए इस मिशन पर रवाना हुए थे, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण अबतक वापस नहीं लौट पाए हैं। अंतरिक्ष स्टेशन अब अपने सामान्य चालक दल वाले आकार में वापस आ गया है। वर्तमान में वहां सात अंतरिक्ष यात्री रह गए हैं। इनमें चार अमेरिकी और तीन रूसी अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं।

    बता दें कि विलियम और विल्मोर पहली बार स्पेस में नहीं गए थे, लेकिन वे जिस यान से गए थे, वह उसकी पहली उड़ान थी। स्टारलाइनर का यह पहली क्रू वाली उड़ान थी। वहीं दो लोग बीते चार जून को रवाना हुए थे और क्योंकि उन्हें एक ही हफ्ते में लौटना था, लेकिन वो वहीं फंस गए और उनके वहां फंसने की भी एक नहीं कई वजहें थीं। इनमें गैस लीक और थ्रस्टर्स की समस्याएं शामिल थीं, जिससे स्टारलाइनर का कैप्सूल पहली ही यात्रा में उलझ गया।

    विलियम्स और विल्मोर को वापस आने में हुई परेशानी

    कई हफ्तों बाद, अगस्त में, नासा इस नतीजे पर पहुंचा कि सुनीता विलियम्स और विल्मोर को स्टारलाइनर के कैप्सूल से ही वापस आने में परेशानी होगी। ऐसे में दोनों को वैकल्पिक तरीके से पृथ्वी पर लाने की कोशिशें होती रहीं।

    यह भी पढ़ें: फ्लोरिडा में भीषण तूफान ने रोका ISS से सुनीता विलियम्स की वापसी का रास्ता, नासा क्रू-8 मिशन में देरी

    यह भी पढ़ें: 'प्राइवेट स्पेसवॉक' के बाद पृथ्वी पर लौटे अंतरिक्ष यात्री जेयर्ड इसाकमैन, 740 किमी की ऊंचाई पर की यात्रा