विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'भारत-अमेरिका के संबंध पहले से अधिक मजबूत', अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

Published: Sat, 15 Aug 2026 03:18 PM (IST)

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी, कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के व्यक्तिगत संबंधों से द्विपक्षीय संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत हैं। 

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई (फाइल फोटो)

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच व्यक्तिगत संबंधों के कारण द्विपक्षीय संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत हैं।

शुक्रवार को (स्थानीय समय) यहां जारी एक बयान में रुबियो ने कहा कि दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे मित्रता और पारिवारिक संबंध एक ऐसी साझेदारी की नींव हैं जो नवोन्मेषी, लचीली और भविष्योन्मुखी है।

अमेरिका-भारत संबंध पहले से अधिक मजबूत

रूबियो ने कहा, "अमेरिका की ओर से, मैं भारतवासियों को उनके स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं।" अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच व्यक्तिगत संबंधों के कारण, अमेरिका-भारत संबंध लगातार बढ़ रहे हैं और पहले से कहीं अधिक मजबूत हैं।"

उन्होंने कहा कि रक्षा और ऊर्जा सुरक्षा से लेकर महत्वपूर्ण खनिजों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, अंतरिक्ष सहयोग और वाणिज्य तक, अमेरिका-भारत सहयोग दोनों देशों और व्यापक हिंद महासागर क्षेत्र को अधिक सुरक्षित, मजबूत और समृद्ध बना रहा है। अमेरिका उस भविष्य की ओर अग्रसर है, जिसका निर्माण दोनों देश मिलकर करेंगे।

अमेरिकी गवर्नर ने भी दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

वहीं, कई अमेरिकी राज्यों के गवर्नर, शीर्ष सीनेटरों और सांसदों ने भी भारत को स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी और नवप्रवर्तकों, उद्यमियों, शिक्षकों, कलाकारों और विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों के रूप में इन क्षेत्रों के सांस्कृतिक ताने-बाने, आर्थिक जीवंतता और नागरिक जीवन में भारतीय-अमेरिकियों के योगदान को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें- AI से लेकर 100 GW न्यूक्लियर पावर तक... पढ़ें प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की प्रमुख बातें

यह भी पढ़ें- पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी का पहला सवाल क्या था? NSA डोभाल ने किया खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।