अमेरिका: कैलिफोर्निया के हैलोवीन स्टोर में गोलीबारी में 1 की मौत, 6 घायल; हमलावर फरार
अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित फेयरफील्ड के एक शॉपिंग मॉल में हैलोवीन स्टोर में गोलीबारी हुई। इस घटना में एक व्यक्ति ...और पढ़ें

अमेरिका के कैलिफोर्निया के हैलोवीन स्टोर में गोलीबारी(फोटो: सोशल मीडिया)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित फेयरफील्ड शहर में शुक्रवार रात एक शॉपिंग मॉल के अंदर गोलीबारी की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, यह घटना सोलानो टाउन सेंटर मॉल में बने स्पिरिट हैलोवीन स्टोर में हुई।
इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में से कम से कम तीन लोगों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
त्योहार की पूर्व संध्या पर हुआ हमला
रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला हैलोवीन त्योहार की पूर्व संध्या पर हुआ। जिस स्टोर में गोलीबारी हुई, वहां हैलोवीन के त्योहार से जुड़ी पोशाकें और सजावट का सामान बेचा जाता है।
फेयरफील्ड पुलिस विभाग ने बताया कि स्थानीय समयानुसार रात करीब 8:30 बजे गोली चलने की सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सभी सातों पीड़ितों को गोलियां लगी थीं। छह घायल लोगों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
संदिग्ध हमलावर की तलाश में जुटी पुलिस
फेयरफील्ड के पुलिस प्रमुख डैन मार्शल ने शुक्रवार देर रात पत्रकारों को बताया कि पुलिस संदिग्ध आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने पीड़ितों की पहचान से जुड़ी अन्य जानकारी अभी साझा नहीं की है।
शनिवार तड़के फेसबुक पर जारी एक बयान में पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस विभाग के मुताबिक, घटनास्थल पर जांच चल रही है और डिटेक्टिव इस गोलीबारी के जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान करने में जुटे हुए हैं।
फेयरफील्ड शहर सैन फ्रांसिस्को से लगभग 72 किलोमीटर और सैक्रामेंटो से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। घटना की विस्तृत जांच जारी है और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
यह भी पढ़ें- अमेरिका से आई धमकी भरी कॉल का सच आया सामने, गुरुग्राम के प्रॉपर्टी डीलर का चौंकाने वाला ड्रामा रिवील
यह भी पढ़ें- ब्राजील से अमेरिका पहुंचने में बोल्सोनारो की ट्रंप ने की मदद, मुहैया कराया था प्राइवेट जेट