विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्राजील से अमेरिका पहुंचने में बोल्सोनारो की ट्रंप ने की मदद, मुहैया कराया था प्राइवेट जेट

Published: Sat, 31 Oct 2026 07:40 AM (IST)

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि ट्रंप के आदेश पर बोल्सोनारो को देश में रहने के लिए अस्थायी दर्जा दिया गया ...और पढ़ें

ब्राजील से अमेरिका पहुंचने में बोल्सोनारो की ट्रंप ने की मदद

ब्राजील से अमेरिका पहुंचने में बोल्सोनारो की ट्रंप ने की मदद

HighLights

  1. बोल्सोनारो अभी फ्लोरिडा में रह रहे हैं

  2. ब्राजील के चुनाव में लूला दा सिल्वा की जीत हुई थी

न्यूयॉर्क टाइम्स, वाशिंगटन। ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में हार का सामना करने वाले दक्षिणपंथी फ्लावियो बोल्सोनारो कई आपराधिक जांच का सामना कर रहे हैं। ब्राजील से भागकर अमेरिका पहुंचने में उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके सहयोगियों ने मदद की।

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि ट्रंप के आदेश पर बोल्सोनारो को देश में रहने के लिए अस्थायी दर्जा दिया गया है और अभी फ्लोरिडा में रह रहे हैं। उनको जल्द ही अमेरिका में स्थायी रूप से रहने की अनुमति मिलने की संभावना है।

बता दें कि ब्राजील में रविवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत हुई थी। जबकि चुनावी हार पर प्रतिद्वंद्वी बोल्सोनारो ने धांधली का आरोप लगाया और परिणाम को मानने से इनकार कर दिया था।

एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी सीमा एजेंटों ने बुधवार सुबह बोल्सोनारो और उनके परिवार को अमेरिका में दाखिल होने की अनुमति दी। वह प्राइवेट जेट से मियामी पहुंचे थे।

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी द्वारा इस विमान की व्यवस्था की गई थी। बाद में ट्रंप ने कहा था कि बोल्सोनारो को अमेरिका में प्रवेश के लिए एक पास दिया गया था।

इधर, अमेरिकी सरकार के रिकॉर्ड से पता चला है कि अमेरिका पहुंचने पर बोल्सोनारो ने रद किया हुआ ब्राजील का राजनयिक पासपोर्ट दिखाया था।

व्हाइट हाउस में ट्रंप की हैलोवीन पार्टी से उड़ानों में देरी

व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की ओर से आयोजित बच्चों की हैलोवीन पार्टी के दौरान एयरफोर्स वन के फ्लाइओवर ने हवाई यातायात बाधित कर दिया। विमान की दो बार बेहद नीचे से उड़ान के कारण रीगन वाशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानें अस्थायी रूप से रोकनी पड़ीं।

खास बात यह रही कि इसकी सूचना महज 15 मिनट पहले दी गई। इससे दर्जनों उड़ानों में देरी हुई और यात्रियों ने नाराजगी जताई। उड़ान निगरानी वेबसाइट 'फ्लाइट अवेयर' के अनुसार, 26 प्रतिशत जाने वाली और 17 प्रतिशत आने वाली उड़ानें प्रभावित हुईं। व्हाइट हाउस ने इस फ्लाइओवर का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर साझा किया।

ओलेस्की से निकल यूक्रेन जा रहे लोग

रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के शहर ओलेस्की में खाद्य सामग्री, पेयजल और दवाओं की आपूर्ति शुरू हो गई है। इस बीच कई वृद्ध और बीमार लोगों ने शहर छोड़कर यूक्रेन जाने की इच्छा जताई है। ऐसे लोगों को नजदीक के रूसी शहर अनापा पहुंचाया गया है। ये लोग पहले विमान से बेलारूस जाएंगे और वहां से वे बस से यूक्रेन जाएंगे।

दो हजार की आबादी वाले इस सीमावर्ती शहर में अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के प्रयास से अस्थायी युद्धविराम लागू हुआ है और अब वहां पर राहत सामग्री की आपूर्ति हो रही है और जो लोग वहां से निकलना चाहते हैं उन्हें निकाला जा रहा है।

इस बीच गुरुवार-शुक्रवार की रात यूक्रेन की राजधानी कीव समेत सात इलाकों में रूस ने हवाई हमले किए। जबकि निप्रो शहर के रेलवे स्टेशन पर रूसी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। लड़ाई के बीच रूस ने कहा है कि उसकी आयल रिफायनरियों पर यूक्रेन के ड्रोन हमले जारी हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन से ये हमले रोकने के लिए कहा था लेकिन वह नहीं मान रहा है। रूस ने कहा है कि इन हमलों के चलते ही उसे विश्व बाजार में डीजल की आपूर्ति बंद करनी पड़ी थी और अमेरिका सहित कई देशों में डीजल महंगा हो गया है। ट्रंप के अनुरोध पर फिर से डीजल निर्यात शुरू कर डीजल भरा टैंकर अमेरिका भेजा है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।