अमेरिका से आई धमकी भरी कॉल का सच आया सामने, गुरुग्राम के प्रॉपर्टी डीलर का चौंकाने वाला ड्रामा रिवील
गुरुग्राम के एक प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस सुरक्षा पाने और कारोबारी प्रतिद्वंद्वियों पर दबाव बनाने के लिए खुद ही 5 ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।
HighLights
प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस सुरक्षा हेतु खुद रची रंगदारी की धमकी।
कारोबारी प्रतिद्वंद्वियों पर दबाव बनाने के लिए किया यह नाटक।
जांच में अमेरिका से भतीजे द्वारा धमकी देने का खुलासा हुआ।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। पुलिस सुरक्षा हासिल करने और कारोबारी प्रतिद्वंद्वियों पर दबाव बनाने के लिए एक प्रापर्टी कारोबारी ने खुद ही रंगदारी और जान से मारने की धमकी का पूरा खेल रच दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कारोबारी को सुरक्षा भी मुहैया करा दी। हालांकि, तकनीकी जांच में साजिश का पर्दाफाश हो गया।
सेक्टर-पांच निवासी धर्मेंद्र कुमार ने 23 सितंबर को पुलिस में शिकायत दी थी कि कुख्यात गैंगस्टर के नाम पर उससे पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है। रकम नहीं देने पर गोली मारने और घर पर ग्रेनेड फेंकने की धमकी मिल रही है।
साथ ही रियल एस्टेट कारोबार में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी देने का दबाव बनाया जा रहा है। 24 सितंबर को सेक्टर-पांच थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने उसे सुरक्षा मुहैया कराई थी। उसके साथ दो हथियारबंद पुलिसकर्मी और फर्रुखनगर स्थित कार्यालय पर तीन पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।
अमेरिका से है धमकी भरे कॉल का कनेक्शन
जांच में धमकी भरे फोन और संदेशों का संबंध अमेरिका में रह रहे उसके भतीजे से मिला। पूछताछ में भतीजे ने बताया कि चाचा ने ही उसे धमकी देने के लिए कहा था। धर्मेंद्र ने धमकी की पूरी स्क्रिप्ट हाथ से लिखकर व्हाट्सएप पर भेजी थी।
पुलिस ने हस्तलिखित कागज को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा, जिसमें लिखावट धर्मेंद्र से मेल खाने का दावा किया गया है। पुलिस अब धर्मेंद्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। वहीं, धर्मेंद्र ने पुलिस के आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि उसे वास्तव में धमकी भरे फोन आए थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।