विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

USA: भारतीय संविधान को लेकर अमेरिका ने उठाया ऐतिहासिक कदम, आप भी करेंगे इस पर गर्व

Published: Fri, 16 May 2025 08:01 PM (GMT+05:30)

भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मौजूद भारतीय भी मना रहे हैं। इसी क्रम ...और पढ़ें

सीनेटर जेरेमी कोनी ने प्रस्ताव पेश किया (सोशल मीडिया)
सीनेटर जेरेमी कोनी ने प्रस्ताव पेश किया (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ अमेरिका में मनाई गई
  2. भारतीय संविधान की स्मृति में प्रस्ताव पारित
  3. सीनेटर जेरेमी कोनी ने प्रस्ताव पेश किया

पीटीआई, न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क स्टेट सीनेट ने औपचारिक रूप से भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक प्रस्ताव पारित किया। इसे भारत की प्रगति के लिए एक मार्गदर्शक बताया।

न्यूयॉर्क सीनेट ने पारित किया ऐतिहासिक प्रस्ताव

न्यूयॉर्क स्टेट सीनेटर जेरेमी कोनी ने ऐतिहासिक प्रस्ताव पेश किया, जिसे बुधवार को अपनाया गया। इस दौरान, न्यूयार्क में भारत के महावाणिज्य दूत बिनया प्रधान के साथ-साथ भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रमुख सदस्य शामिल हुए।

अमेरिका में भारतीय संविधान की धमक

कोनी ने कहा कि मैं भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ के सम्मान में प्रस्ताव पेश कर रहा हूं। यह महत्वपूर्ण घटनाक्रम है, क्योंकि पहली बार है जब भारतीय संविधान की स्मृति में कोई प्रस्ताव अमेरिका में किसी विधायी निकाय में पेश किया गया और अपनाया गया।

प्रस्ताव में भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों और अमेरिका के साथ स्वतंत्रता, न्याय और समानता के प्रति उसकी साझा प्रतिबद्धता का उल्लेख किया गया। उन्होंने कहा कि यह न केवल भारत बल्कि दुनिया भर में जश्न मनाया जाने वाला दिन है।

दुनिया भर में भारतीय समुदाय के लोग प्रभाव डाल रहे हैं। यह साझा इतिहास, संस्कृति और विरासत का जश्न मनाने और उस पर विचार करने के लिए साथ जुड़ने का अवसर है।