Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    US Shooting: अमेरिका के कैनसस सिटी में परेड के दौरान गोलीबारी, एक की मौत, 21 लोग घायल

    By Agency Edited By: Mohd Faisal
    Updated: Thu, 15 Feb 2024 07:36 AM (IST)

    अमेरिका के मिसौरी के कैनसस सिटी में गोलीबारी की घटना सामने आई है। गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब नौ अन्य घायल हो गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार गोलीबारी की ये घटना कैनसस सिटी में चीफ्स की सुपर बाउल जीत के बाद निकाली गई परेड के दौरान हुई। पुलिस ने दो हथियारबंद लोगों को हिरासत में लिया है।

    Hero Image
    US Shooting: अमेरिका के कैनसस सिटी में गोलीबारी, एक की मौत (फोटो एपी)

    एएनआई, शिकागो। अमेरिका के मिसौरी के कैनसस सिटी में गोलीबारी की घटना सामने आई है। गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब 21 लोग घायल हो गए हैं।

    चीफ्स सुपर बाउल परेड के बाद गोलीबारी

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, गोलीबारी की ये घटना कैनसस सिटी में चीफ्स की सुपर बाउल जीत के बाद निकाली गई परेड के दौरान हुई। गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो हथियारबंद लोगों को हिरासत में लिया

    कैनसस सिटी मिसौरी की प्रमुख स्टेसी ग्रेव्स ने यह जानकारी दी। पुलिस विभाग ने बताया कि यूनियन स्टेशन के आसपास गोलीबारी की गई है। पुलिस ने दो हथियारबंद लोगों को हिरासत में लिया है।

    गोलीबारी की घटना में कई लोग हुए घायल

    सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने कैनसस सिटी पुलिस विभाग के प्रवक्ता जेक बेचिना के हवाले से बताया कि बुधवार को हुए समारोह में लगभग दस लाख परेडगोर्स और 600 कानून प्रवर्तन अधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद थी। इस गोलीबारी की घटना में कई लोग घायल हो गए हैं।

    यह भी पढ़ें- 

    PM Modi Qatar Visit: UAE के ऐतिहासिक दौरे के बाद पीएम मोदी का कतर में शानदार स्वागत, अमीर शेख तमीम के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक

    North Korea: उत्तर कोरिया ने फिर दागी क्रूज मिसाइलें, जनवरी से अब तक पांचवीं बार किया परीक्षण