Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    US Shooting: अमेरिका के न्यूजर्सी में गोलीबारी, भारतवंशी महिलाओं को मारी गोली; एक की मौत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Mon, 17 Jun 2024 10:30 PM (IST)

    अमेरिका के न्यूजर्सी में एक 19 वर्षीय युवक ने दो भारतवंशी महिलाओं को गोली मार दी। हमले में एक की मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। पुलिस ने हमलावर गौरव गिल को घटनास्थल से लगभग आधा मील दूर घेरकर गिरफ्तार कर लिया। केंट निवासी गिल पर हत्या हथियार रखने और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

    Hero Image
    अमेरिका के न्यूजर्सी में भारतवंशी महिलाओं को मारी गोली। फाइल फोटो।

    पीटीआई, न्यूयार्क। अमेरिका के न्यूजर्सी में एक 19 वर्षीय युवक ने दो भारतवंशी महिलाओं को गोली मार दी। हमले में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। गोलीबारी की घटना 12 जून को पूर्वोत्तर मिडलसेक्स काउंटी में हुई। हमलावर भी भारतवंशी है। हालांकि, दोनों एक दूसरे को जानते हैं या नहीं इसका पता नहीं चल पाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोपी पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

    अधिकारियों ने कहा कि पूर्वोत्तर मिडलसेक्स काउंटी में एक युवक ने दो महिलाओं को गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां 29 वर्षीय जसवीर कौर को मृत घोषित कर दिया गया। उसकी चचेरी बहन की हालत गंभीर है, उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने हमलावर गौरव गिल को घटनास्थल से लगभग आधा मील दूर घेरकर गिरफ्तार कर लिया। केंट निवासी गिल पर हत्या, हथियार रखने और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

    मामले की जांच जारी

    जिस घर में महिलाएं रह रही थीं, उसके मालिक गुरमुख सिंह ने कौर को मेहनती और अच्छा इंसान बताया। पुलिस की ओर से कहा गया है कि गोलीबारी का मकसद तुरंत पता नहीं चल पाया है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि संदिग्ध पीड़ितों को जानता था या नहीं। पुलिस ने कहा है कि जांच जारी है। मामले की कोई भी जानकारी रखने वाले लोगों से फोन करने या अधिकारियों से मिलने का आग्रह किया गया है।

    यह भी पढ़ेंः

    'मैं अब सीआईडी के पास जा रहा हूं...', कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा POCSO मामले में CID के समक्ष हुए पेश