विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US Shooting: कैलिफोर्निया में गोलीबारी से 6 लोगों की मौत, 17 वर्षीय मां और उसके छह महीने के बच्चे की भी गई जान

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Tue, 17 Jan 2023 05:34 AM (IST)

Shooting in California मारे गए लोगों में एक 17 वर्षीय मां और उसका छह महीने का बच्चा भी शामिल है। ...और पढ़ें

कैलिफोर्निया के गोशेन में अंधाधुंध गोलीबारी की घटना।
कैलिफोर्निया के गोशेन में अंधाधुंध गोलीबारी की घटना।

वाशिंगटन, एएनआइ। अमेरिकी के कैलिफोर्निया के गोशेन में अंधाधुंध गोलीबारी की घटना सामने आई है। एक घर पर हुई गोलीबारी में एक बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गई। गोलीबारी सोमवार तड़के मध्य कैलिफोर्निया में हुई और पुलिस कम से कम दो संदिग्धों की तलाश में है।

ड्रग गिरोह का हाथ होने की आशंका

पुलिस अधिकारी बौड्रीक्स ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपियों ने एक घर पर गोलीबारी कर 6 लोगों की हत्या कर दी। इसका एक वीडियो तुलारे काउंटी शेरिफ कार्यालय (टीसीएसओ) के फेसबुक पेज पर पोस्ट किया गया था। उन्होंने कहा कि मारे गए लोगों में एक 17 वर्षीय मां और उसका छह महीने का बच्चा भी शामिल है। जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि हमला हिंसा के पीछे कोई बड़ा कारण हो सकता है और घटना में एक ड्रग गिरोह का हाथ माना जा रहा है।

दो संदिग्धों की तलाश में पुलिस

टीसीएसओ के फेसबुक पोस्ट के अनुसार, इस घटना में कम से कम दो संदिग्ध हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि इस परिवार को जानबूझकर लक्षित किया गया था और इसमें कोई गिरोह शामिल हैं। बता दें कि एक सप्ताह पहले ही पीड़ितों के घर पर नशीले पदार्थों की तलाशी वारंट चलाया गया था, माना जा रहा है कि यह गोलीबारी उससे ही संबंधित है।