विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आपकी अर्थव्यस्था चौपट कर देंगे...', अमेरिकी सांसद ने क्यों दी भारत और चीन को धमकी?

Published: Tue, 22 Jul 2025 01:23 PM (IST)

रूस को यूक्रेन के साथ युद्धविराम के लिए राजी करने के लिए ट्रंप प्रशासन प्रयासरत है। ट्रंप की पार्टी के ...और पढ़ें

अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम। फोटो- सोशल मीडिया
अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम। फोटो- सोशल मीडिया

HighLights

  1. ट्रंप की पार्टी के सांसद ने भारत और चीन को खुली धमकी दी।
  2. हम आपको बुरी तरह से बर्बाद कर देंगे: ग्राहम
  3. रूस को सीजफायर के लिए ट्रंप ने दिए हैं 50 दिन।

 डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। रूस को यूक्रेन के साथ सीजफायर पर राजी करने के लिए ट्रंप हर मुमकिन हथकंडा अपना रहे हैं। इसी कड़ी में ट्रंप ने रूस से व्यापार करने वाले देशों पर भी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी। वहीं, अब ट्रंप की पार्टी के सांसद ने भारत और चीन को खुली धमकी दे डाली है।

रिपब्लिकन पार्टी के सांसद लिंडसे ग्राहम ने भारत और चीन को हिदायत दी है कि अगर उन्होंने रूस से व्यापार जारी रखा तो ट्रंप दोनों देशों पर भारी टैरिफ लगा देंगे।

500 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रस्ताव

दरअसल ग्राहम ही वो शख्स हैं, जिन्होंने रूस से व्यापार करने वाले देशों पर 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रस्ताव पेश किया था। इस लिस्ट में भारत और चीन का नाम शामिल था। वहीं, अब ग्राहम ने धमकी दी है कि अगर इन देशों ने रूस से सामान खरीदना बंद नहीं किया तो इनकी अर्थव्यस्था बर्बाद हो जाएगी।

फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में लिंडसे ग्राहम ने कहा-

चीन, रूस और ब्राजील जैसे देश, जो रूस से तेल खरीदते हैं , ट्रंप जल्द ही उनपर टैरिफ लगाने वाले हैं। मैं इन देशों से यही कहना चाहता हूं कि अगर आपने कम पैसों के चलते रूस से खरीददारी जारी रखी तो जंग चलती रहेगी। हम ऐसा नहीं होने देंगे। हम आपको बुरी तरह से बर्बाद कर देंगे। आपकी अर्थव्यस्था चौपट कर दी जाएगी।

पुतिन को रोकना जरूरी: ग्राहम

ग्राहम का दावा है कि चीन, भारत और ब्राजील रूस का 80 प्रतिशत तेल खरीदते हैं, जिससे पुतिन को युद्ध जारी रखने में मदद मिलेगी। यह एक तरह का 'ब्लड मनी' है। पुतिन तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक उन्हें रोका नहीं जाएगा।

ट्रंप ने दी टैरिफ की चेतावनी

बता दें कि ग्राहम से पहले नाटो भी चीन और भारत पर टैरिफ लगाने की धमकी दे चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को सीजफायर पर हामी भरने के लिए 50 दिन का समय दिया है। यह समयसीमा 2 सितंबर 2025 तक पूरी हो जाएगी। ट्रंप का कहना है कि अगर रूस सीजफायर पर राजी नहीं हुआ तो उसपर 500 प्रतिशत का टैरिफ लगाया जाएगा। साथ ही रूस से व्यापार करने वाले देशों पर भी 100 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगेगा।

यह भी पढ़ें- अब दुश्मन की खैर नहीं! भारत पहुंची अपाचे हेलीकॉप्टर की पहली खेप, जानें खासियत