Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Black Sea Grain Deal: 'काला सागर अनाज समझौते पर रूस वापस लौटने को तैयार', अमेरिका ने UN में किया दावा

    By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Wed, 02 Aug 2023 02:07 AM (IST)

    अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि रूस ने काला सागर अनाज समझौता पर वापस लौटने का संकेत दिया है। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी दूत ने कहा कि रूस काला सागर अनाज समझौता पर वापस लौटने के लिए तैयार है। अमेरिकी दूत राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने कहा कि हमने अभी तक इसका कोई सबूत नहीं देखा है। हालांकि रूस समझौता पर वापस लौट सकता है।

    Hero Image
    काला सागर अनाज समझौते को लेकर अमेरिका का दावा।

    न्यूयार्क, रायटर्स। अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि रूस ने काला सागर अनाज समझौता पर वापस लौटने का संकेत दिया है। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी दूत ने कहा कि रूस काला सागर अनाज समझौता पर वापस लौटने के लिए तैयार है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका का दावा

    अमेरिकी दूत राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने कहा कि हमने अभी तक इसका कोई सबूत नहीं देखा है। हालांकि, रूस समझौता पर वापस लौट सकता है।

    अमेरिकी दूत ने कहा कि अगर रूस अपना उर्वरक वैश्विक बाजारों में लाना चाहता है और कृषि लेनदेन को सुविधाजनक बनाना चाहता है, तो उन्हें इस सौदे पर वापस लौटना होगा।

    क्या रूस लौट सकता है वापस?

    संयुक्त राष्ट्र में उन्होंने अधिक विवरण दिए बिना कहा कि हमने ऐसे संकेत देखे हैं कि वे चर्चा में लौटने में दिलचस्पी ले सकते हैं। इसलिए हम यह देखने के लिए इंतजार करेंगे कि क्या वास्तव में ऐसा होता है।

    रूस ने तोड़ा था समझौता

    बता दें कि रूस ने 17 जुलाई को काला सागर अनाज समझौता छोड़ा था। रूस ने बताया था कि काला सागर अनाज समझौते से पीछे हटने के दो कारण है। पहला- अपने स्वयं के खाद्य और उर्वरक निर्यात में सुधार की मांगें पूरी नहीं की गईं और दूसरा- यूक्रेन का पर्याप्त अनाज गरीब देशों तक नहीं पहुंच पाया है।