विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US Road Accident: अमेरिका के एरिजोना में पिकअप ट्रक से साइकिल सवारों की टक्कर, घटना में दो की मौत व 11 घायल

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Sun, 26 Feb 2023 06:10 AM (IST)

US Road Accident अमेरिकी राज्य एरिजोना में शनिवार सुबह एक पिकअप ट्रक कुछ साइकिल सवारों के एक समूह से टकरा ...और पढ़ें

अमेरिका के एरिजोना में पिकअप ट्रक से साइकिल सवारों की टक्कर।
अमेरिका के एरिजोना में पिकअप ट्रक से साइकिल सवारों की टक्कर।

फीनिक्स, एपी। अमेरिकी राज्य एरिजोना में शनिवार सुबह एक पिकअप ट्रक कुछ साइकिल सवारों के एक समूह से टकरा गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।

टक्कर में दो की मौत व 11 घायल

गुडइयर पुलिस विभाग ने कहा कि पिकअप ने फीनिक्स में सुबह 8 बजे के करीब एक ट्रक ने साइकिल सवारों के एक समूह को टक्कर मार दी। पुलिस ने कहा कि दुर्घटनास्थल पर एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरे साइकिल सवार की अस्पताल में मौत हो गई।

घायलों का चल रहा इलाज

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में अन्य 11 लोग घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने कहा कि पिकअप ट्रक के चालक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों के बारे में अधिक जानकारी जारी नहीं की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।