विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

G7 summit सितंबर तक स्थगित, ट्रंप बोले- भारत समेत इन देशों को करना चाहते हैं आमंत्रित

By TaniskEdited By:
Published: Sun, 31 May 2020 08:31 AM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सितंबर तक जी 7 शिखर सम्मेलन स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह सम्मेलन ...और पढ़ें

G7 summit सितंबर तक स्थगित, ट्रंप बोले- भारत समेत इन देशों को करना चाहते हैं आमंत्रित
G7 summit सितंबर तक स्थगित, ट्रंप बोले- भारत समेत इन देशों को करना चाहते हैं आमंत्रित

वाशिंगटन, एएनआइ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सितंबर तक जी 7 शिखर सम्मेलन स्थगित कर दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह सम्मेलन में भारत, रूस, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया को आमंत्रित करना चाहते हैं। यह सम्मेलन जून के अंत में आयोजित होने वाला था। सीएनएन के अनुसार ट्रंप ने यह भी कहा कि वर्तमान जी 7 का प्रारूप काफी पुराने ढंग का है।

ट्रंप ने शनिवार को एयरफोर्स वन पर सवार संवाददाताओं से कहा, 'मैं इसे स्थगित कर रहा हूं क्योंकि मुझे नहीं लगता है कि जी 7 दुनिया में क्या चल रहा है उसका ठीक करह से प्रतिनिधित्व करता है। यह देशों का पुराने ढंग का समूह है।'

चीन के भविष्य के बारे में बात करना चाहते हैं ट्रंप

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता एलिसा फराह ने कहा कि ट्रंप अन्य पारंपरिक अमेरिकी सहयोगियों के साथ-साथ कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों को एक साथ लाना चाहते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति चीन के भविष्य के बारे में बात करना चाहते हैं।

कोरोना वायरस के कारण जून के अंत टला था सम्मेलन

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार यह शिखर सम्मेलन 10-12 जून को वाशिंगटन में होने वाला था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे टालकर जून के अंत में कराने का फैसला  किया गया था। इस महीने की शुरुआत में, यूएस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन ने कहा था कि कोरोना वायरस महामारी के बीच जून के अंत तक अमेरिका वाशिंगटन में आयोजित होने वाली अगली जी 7 बैठक को स्थगित कर रहा है।

क्या है जी-7

जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल के कार्यालय ने शनिवार को कहा था कि वह शिखर सम्मेलन में तब तक शामिल नहीं होंगी। यह फैसला उन्होंने कोरोना वायरस के मद्देनजर लिया था। जी 7 दुनिया के सबसे बड़े और सबसे उन्नत अर्थव्यवस्थाओं वाले सात देशों का एक मंच है । ये देश फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और कनाडा हैं। इन देशों के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक और मौद्रिक मुद्दों पर सालाना बैठक करते हैं।