Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    China- Taiwan Tension: चीन और ताइवान के बीच बढ़ते तनाव को देख, अमेरिका ने टाला मिसाइल परीक्षण कार्यक्रम

    By Ashisha Singh RajputEdited By:
    Updated: Fri, 05 Aug 2022 10:15 PM (IST)

    US-China-Taiwan अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जान किर्बी ने कहा- ताइवान के समीप चीन सैन्य अभ्यास कर रहा है इसलिए अमेरिका ने गलतफहमी से बचने के लिए जिम्मेदार परमाणु शक्ति जैसा व्यवहार किया है। हम और तनाव बढ़ाना अपने ताइवान और क्षेत्र के हित में नहीं मानते हैं।

    Hero Image
    अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जान किर्बी ने गुरुवार को मिसाइल परीक्षण टाले जाने की जानकारी दी।

    वाशिंगटन, रायटर। अमेरिका के बाइडन प्रशासन ने बहुप्रतीक्षित एयर फोर्स मिनुटेमैन-3 अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण टाल दिया है। यह कदम ताइवान को लेकर चीन के साथ तनाव बढ़ने से बचने के लिए उठाया गया है। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जान किर्बी ने गुरुवार को मिसाइल परीक्षण टाले जाने की जानकारी दी। किर्बी ने कहा कि अमेरिकी वायुसेना ने इस सप्ताह परीक्षण करने की योजना बनाई थी, लेकिन अब नई तारीख तय की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा, 'ताइवान के समीप चीन सैन्य अभ्यास कर रहा है, इसलिए अमेरिका ने गलतफहमी से बचने के लिए जिम्मेदार परमाणु शक्ति जैसा व्यवहार किया है। हम और तनाव बढ़ाना अपने, ताइवान और क्षेत्र के हित में नहीं मानते हैं।'अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से भड़का चीन द्वीपीय क्षेत्र के चारों ओर बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास कर रहा है। चीन इस स्वायत्तशासी क्षेत्र को अपना मानता है।

    नैंसी पेलोसी की यात्रा से पहले भी चीन ने ताइवान के साथ ही अमेरिका को भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। अब उसने सैन्य अभ्यास शुरू भी कर दिया है। चीन भले ही यह दिखाने का प्रयास कर रहा है कि उसने पेलोसी की यात्रा की प्रतिक्रिया में सैन्य अभ्यास शुरू किया है। परंतु, उसने जो रणनीति अपनाई है, उससे उसके विस्तृत और खतरनाक इरादों के संकेत मिल रहे हैं।

    चीनी सैन्‍य अभ्‍यास के दौरान उसकी अब तक पांच मिसाइलें जापान में गिर चुकी हैं। वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शुक्रवार को कहा कि ताइवान को निशाना बनाकर किए गए चीन के सैन्य अभ्यास, जिसमें जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में दागी गई मिसाइलें शामिल हैं, वह एक उगसावे की कार्रवाई है।