विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

FBI निदेशक और डेमोक्रेटिक सीनेटर के बीच तीखी नोकझोंक, इस मामले में काश पटेल ने सांसद को कहा कलंक

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Thu, 18 Sep 2025 05:30 AM (IST)Updated: Thu, 18 Sep 2025 06:55 AM (IST)

एफबीआई के निदेशक काश पटेल और कैलिफोर्निया के डेमोक्रेटिक सीनेटर एडम शिफ के बीच मंगलवार को सीनेट की न्यायिक समिति ...और पढ़ें

एफबीआई निदेशक और डेमोक्रेटिक सीनेटर के बीच तीखी नोकझोंक (फाइल फोटो)
एफबीआई निदेशक और डेमोक्रेटिक सीनेटर के बीच तीखी नोकझोंक (फाइल फोटो)

HighLights

  1. काश पटेल ने एडम शिफ को अमेरिकी सीनेट में बैठने वाले अब तक के सबसे बड़े धोखेबाज कहा
  2. चार्ली कर्क का शूटर प्रेमिका को मैसेज कर अपराध स्वीकार किया

एएनआई, वाशिंगटन। एफबीआई के निदेशक काश पटेल और कैलिफोर्निया के डेमोक्रेटिक सीनेटर एडम शिफ के बीच मंगलवार को सीनेट की न्यायिक समिति की सुनवाई के दौरान तीखी नोकझोंक हुई।

यह झड़प तब हुई जब शिफ ने न्याय विभाग के उस निर्णय के बारे में पटेल पर दबाव डाला, जिसमें दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की लंबे समय से सहयोगी रही गिस्लेन मैक्सवेल को कम सुरक्षा वाली जेल में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया था।

आप इस संस्था के लिए कलंक हैं - पटेल ने शिफ से कहा

पटेल ने शिफ से कहा कि उनका काम आप जैसे लोगों से खुफिया जानकारी को हथियार बनाने से बचाना है। पटेल ने कहा कि हमने छह जनवरी को रूसगेट मामले में आपको कई बार झूठा साबित किया है। आप अमेरिका की सीनेट में बैठने वाले सबसे बड़े धोखेबाज हैं, आप इस संस्था के लिए कलंक हैं और पूरी तरह से कायर हैं।

उन्होंने आगे कहा, मुझे इस बात पर कोई आश्चर्य नहीं है कि आप अपनी कुर्सी से झूठ बोलते रहते हैं और दिखावा करते रहते हैं ताकि अपने नाटक के लिए पैसे जुटा सकें। आप तो बस एक राजनीतिक विदूषक हैं।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भी लगातार निशाने पर हैं

द हिल की रिपोर्ट के अनुसार, पटेल ने एपस्टीन घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले प्रशासन ने इस मामले में कुछ नहीं किया, लेकिन आपको केवल एक बाल यौन अपराधी की चिंता है। पूरी बातचीत के दौरान शिफ बोलते रहे, लेकिन पटेल के सामने उनकी आवाज मुश्किल से सुनाई दे रही थी। द हिल की रिपोर्ट के अनुसार, सीनेटर एडम शिफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भी लगातार निशाने पर हैं।

चार्ली कर्क का शूटर प्रेमिका को मैसेज कर अपराध स्वीकार किया

यूटा वैली विश्वविद्यालय में पिछले हफ्ते चार्ली कर्क के शूटर को ढूंढने के लिए अधिकारी जहां जी-जान से जुटे थे, वहीं अब इस अपराध का आरोपित 22 वर्षीय युवक अपनी प्रेमिका को मैसेज कर स्वीकार किया कि वही हमलावर है।

जांचकर्ताओं का कहना है कि टॉयलर रॉबिन्सन ने 10 सितंबर को उस इमारत की छत से गोली चलाई थी, जहां कर्क लगभग 3,000 लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद अभियोजकों का कहना है कि उसने अपनी प्रेमिका के साथ मैसेज किया, जिसके साथ वह परिसर से लगभग 387 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में यूटा के सेंट जार्ज के पास रहता था।

यह भी पढ़ें- 75 साल के हुए पीएम मोदी: ट्रंप से लेकर पुतिन और मेलोनी तक... किसने कैसे दी बधाई? यहां पढ़ें